फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One country, one election is necessary for India: Nandi

एक देश एक चुनाव भारत के लिए जरूरी : नंदी

Mon, 28 Apr 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 28 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
One country, one election is necessary for India: Nandi
सहसों/करछना। एक देश एक चुनाव में प्रबुद्ध समागम का आयोजन सहसों में रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने लोगो को बताया कि एक देश एक चुनाव भारत के लिए क्यों जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश का पैसा और समय दोनो बर्बाद हो रहा है। इसीलिए सभी लोग जागरूकता के साथ सामने आए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने लोगो को बताया कि एक देश एक चुनाव का समय आ गया है। इसके लिए सभी लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। अध्यक्षता प्रबंधक जोखू लाल तिवारी एवं संचालन संगठन के महामंत्री मनोज निषाद ने किया। मौके पर संयोजक जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल, प्रभाशंकर पांडे, लक्ष्मी कांत उपाध्याय, पुष्कर सिंह पटेल, गुलाब प्रसाद त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पहले कैबिनेट मंत्री ने दिवंगत व्यापारी चंद्रेश केसरवानी के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

वहीं करछना में एक राष्ट्र-एक चुनाव के प्रबुद्ध समागम का आयोजन ब्लाॅक सभागार जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अमरनाथ यादव ने कहा कि बार-बार चुनाव से आम जनता, कर्मचारी-अधिकारी परेशान होते हैं, विकास का पहिया रुक जाता है। इससे देश का धन बर्बाद होता है। मौके पर कमलेश द्विवेदी, राजेश्वरी तिवारी, विनोद प्रजापति, मुकेश कोल, विपिन केसरी, अश्वनी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed