फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One Center exam canceled, 41 duplicate caught

एक केंद्र की परीक्षा निरस्त, 41 नकलची पकड़े गए

Fri, 17 Mar 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
One Center exam canceled, 41 duplicate caught
इलाहाबाद - फोटो : इलाहाबाद
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को जिले में जमकर नकल हुई। पहले ही दिन की परीक्षा में 41 नकलची पकड़े गए। इनके खिलाफ रेस्टीकेशन की कार्रवाई की गई है। पकड़े गए नकलचियों में 19 हाईस्कूल और 22 इंटरमीडिएट के हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा की दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की है। इसी के साथ छह केंद्र व्यवस्थापकों को नकल और अव्यवस्था के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की ओर से पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी एवं इंटरमीडिएट में सैन्य विज्ञान एवं हिंदी की परीक्षा थी। हिंदी की परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल हुई। हाईस्कूल की परीक्षा में पकड़े गए नकलचियों में 11 बालिका एवं आठ बालक तथा इंटरमीडिएट में 15 बालक एवं छह बालिकाएं शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा केंद्र के बाहर बाहरी लोगों के दबाव और इस पर केंद्र व्यवस्थापक का कोई नियंत्रण नहीं होने के कारण दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने करछना क्षेत्र के गंगा इंटर कॉलेज बबुरा बसही, हरि प्रताप इंटर कॉलेज लकटहा बसही, जितेंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बबुरा बसही, श्रीनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लकटहा पनासा, राधाकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़ैला, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज अमिलो को कारण बताओ नोटिस जारी करके उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। जीआईसी प्रधानाचार्य डीके सिंह ने बीडी इंटर कॉलेज झूंसी के दो केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed