फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One Brick, One Rupee Principle: The Foundation of Social Equality Dr. Neeraj

एक ईंट, एक रुपया सिद्धांत सामाजिक समानता का आधार : डाॅ. नीरज

Tue, 13 Oct 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 13 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
One Brick, One Rupee Principle: The Foundation of Social Equality  Dr. Neeraj
महाराजा अग्रसेन का एक ईंट, एक रुपया का समाजवादी सिद्धांत सच्ची सेवा और सामाजिक समानता का आधार है। उनके बताए अहिंसा, परोपकार एवं व्यापारिक ईमानदारी के आदर्शों पर चलकर ही हम स्वस्थ, समृद्ध तथा एकजुट समाज का निर्माण कर सकते हैं। यह बातें सोमवार को कस्बे में आयोजित श्रीश्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. नीरज अग्रवाल ने कही।
विज्ञापन


कस्बे के राधा-रानी गेस्ट हाउस में जयंती समारोह में महाराजा अग्रसेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण हुआ। समाज की बुजुर्ग महिलाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। संचालन मनोज मित्तल व गौरवराज अग्रवाल ने किया। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर विनय अग्रवाल, कृष्णमुरारी, सुशील, रामबाबू, श्रवण कुमार, बांके बिहारी, गोपालदास, बद्रीविशाल और हरिशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed