फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Once there were only three telephones in the entire district, today bells ring in every hand

विश्व दूरसंचार दिवस विशेष : कभी पूरे जिले में थे सिर्फ तीन टेलीफोन, आज हर हाथ में बजती हैं घंटियां

Wed, 17 May 2023 04:43 PM IST
विनोद सिंह मशाहिद अब्बास, प्रयागराज
मशाहिद अब्बास, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 May 2023 04:43 PM IST
सार

अंग्रेजों के दौर में ही शहर में धीरे-धीरे प्रमुख दफ्तरों और नामचीन लोगों को टेलीफोन के कनेक्शन देना शुरू हुआ। उस समय टेलीफोन का कनेक्शन मिलना किसी सपने के पूरे होने जैसा था। कनेक्शन प्राप्त करने के लिए लोगों को सालों इंतजार करना पड़ता था। जिसके घर फोन लग गया, वह शहर का वीआईपी कहलाता था।

विज्ञापन
Once there were only three telephones in the entire district, today bells ring in every hand
विश्व दूरसंचार दिवस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक दौर ऐसा था, जब जिले में केवल तीन टेलीफोन हुआ करते थे। ब्रिटिश हुकूमत ने इसे कलक्ट्रेट, रेलवे सीएमई दफ्तर और म्यूनिसपल बोर्ड में अपनी प्रशासनिक सुविधा के लिए शुरू कराया था। अस्सी के दशक में शुरू हुई संचार क्रांति का नतीजा है कि आज हर हाथ में फोन है। टेलीफोन के कनेक्शन लेने के लिए रात से ही लाइन में लगने से लेकर आज 5-जी टेक्नोलॉजी का सफर दिलचस्प है।

विज्ञापन

अंग्रेजों के दौर में ही शहर में धीरे-धीरे प्रमुख दफ्तरों और नामचीन लोगों को टेलीफोन के कनेक्शन देना शुरू हुआ। उस समय टेलीफोन का कनेक्शन मिलना किसी सपने के पूरे होने जैसा था। कनेक्शन प्राप्त करने के लिए लोगों को सालों इंतजार करना पड़ता था। जिसके घर फोन लग गया, वह शहर का वीआईपी कहलाता था।

विज्ञापन

आज अकेले बीएसएनएल की बात करें तो शहर में 10349 टेलीफोन कनेक्शन, 6553 ब्राडबैंड कनेक्शन और 3.14 लाख मोबाइल कनेक्शन हैं। वहीं निजी कंपनियों के शहर में लाखों उपभोक्ता हैं। दूरसंचार विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शहर में आबादी के बराबर ही लोगों के पास कनेक्शन मौजूद हैं। इंटरनेट हर वर्ग के बीच पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव तक फैलाया जा रहा है नेटवर्क

बीएसएनएल के जनंसपर्क अधिकारी आशीष गुप्ता ने बताया कि अब शहरी उपभोक्ताओं के साथ-साथ ग्रामीण उपभोक्ता भी बीएसएनएल की हाईस्पीड फाइबर सेवा का जमकर लाभ ले रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन भारत फाइबर के माध्यम से दिया जा रहा है। प्रयागराज और कौशाम्बी के सभी 28 ब्लाकों में इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। फाइबर की मौजूद इंटरनेट स्पीड 30 एमबीपीएस से लेकर 300 एमबीपीएस तक की है।

यहां पर है बीएसएनएल की फ्री वाई-फाई की सुविधा

त्रिवेणी संगम, रैन बसेरा (प्रयागराज जंक्शन), नगर निगम मुख्यालय, तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली), सिविल लाइंस बस अड्डा, कोतवाली (चौक), स्वरूप रानी अस्पताल (एसआरएन), जिला महिला अस्पताल (डफरिन), सुभाष चौराहा (वाणिज्य कर भवन), सिविल एयरपोर्ट (बम्हरौली)

ऐसे उठाएं सुविधा का लाभ

जिन दस स्थानों पर नगर निगम की ओर से बीएसएनएल ने फ्री वाई-फाई की सुविधा दे रखी है। वहां पर 100 मी. की दूरी तक मोबाइल यूजर अपने फोन में फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर को अपने मोबाइल के वाईफाई ऑप्शन में जाना होगा। वहां पर नगर निगम प्रयागराज वाईफाई का नेटवर्क दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद नोटिफिकेशन के माध्यम से यूजर को एक लिंक प्राप्त होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर को अपना मोबाइल नंबर और नाम भरना होगा। इसके बाद मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसको सबमिट करने के बाद यूजर फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बीएसएनएल लगातार अपनी सेवाओं को अपग्रेड कर रहा है। प्राथमिकता उन हिस्सों को दी जा रही है, जहां किसी भी कंपनी की 4-जी सेवा उपलब्ध नहीं है। संगमनगरी के बीएसएनएल नेटवर्क के उपभोक्ताओं को इसी वित्तीय वर्ष में 4-जी सेवा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। विभाग की ओर से जल्द ही शहर में इसका काम शुरू कराया जाएगा। -  रमेश प्रसाद, महाप्रंबधक बीएसएनएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed