फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On Uttar Pradesh Public Service Commission backfat, clarification continues

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग बैकफुट पर, स्पष्टीकरण जारी

Fri, 17 Mar 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
On Uttar Pradesh Public Service Commission backfat, clarification continues
यूपी - फोटो : source
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की गड़बड़ी का मुद्दा उठाए जाने के बाद आयोग बैकफुट पर आ गया है। आयोग ने छात्रा को भेजे स्पष्टीकरण में उसके मुख्य परीक्षा के अंकों का पूरा विवरण भेजा है। अंकों के विवरण में स्पष्ट किया गया है कि सुहासिनी बाजपेयी और रवींद्र तिवारी की समाजकार्य प्रथम प्रश्नपत्र की कॉपी में गलत कोड आवंटित हो गए। इस गलती से इन दोनो परीक्षार्थियों के अंक आपस में बदल गए। इस गलती का निराकरण करने के बाद सुहासिनी को साक्षात्कार में शामिल किया गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा 2015 की परीक्षा में शामिल सुहासिनी को मुख्य परीक्षा में असफल घोषित करके साक्षात्कार में नहीं बुलाया गया था। सुहासिनी की ओर से आरटीआई से जानकारी मांगे जाने के बाद आयोग ने इस परीक्षार्थी के अंकों की जांच करके साक्षात्कार में शामिल किया। अंतिम परिणाम में सफलता नहीं मिली। इस मुद्दे को समाचार पत्रों में उठाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वाराणसी में सभा के दौरान इस मामले का जिक्र किया था।
विज्ञापन


आयोग के सचिव अटल कुमार राय की ओर से जारी स्पष्टीकरण में दोनो परीक्षार्थियों सुहासिनी और रवींद्र तिवारी के पूर्व के और संशोधित प्राप्तांक  जारी किए गए हैं। सुहासिनी को पहले वैकल्पिक विषय में कुल 863.78 अंक मिले थे जबकि संशोधन के बाद उसके अंक 991.46 हो गए। यह अंक पीसीएस-2015 में महिला श्रेणी की चयनित अभ्यर्थी के कटऑफ 1042.79 से कम है। इसी प्रकार रवींद्र तिवारी को पहले वैकल्पिक विषय में कुल 826.34 अंक मिले थे। संशोधन के बाद यह अंक 787.66 हो गए। आयोग के सचिव ने इन स्पष्ट किया है कि यह गलती कोड आवंटन में गड़बड़ी के कारण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed