फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the success of G 20, BJP leader sang Jalabhishek of Ganga

प्रयागराज : G 20 की सफलता पर भाजपा नेत्री ने किया मां गंगा का जलाभिषेक, पीएम मोदी की दीर्घायु होने की कामना

Sun, 10 Sep 2023 04:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 04:31 PM IST
सार

अनामिका ने कहा कि इस सम्मेलन के सफल आयोजन से विश्व में भारत की धाक जमीं है और सभी देशों के प्रतिनिधि विशेष रूप से विकासशील देशों को भारत से बहुत सारी अपेक्षाएं हो गई हैं।

विज्ञापन
On the success of G 20, BJP leader sang Jalabhishek of Ganga
जी 20 की सफलता पर गंगाजी का जलाभिषेक करतीं भाजपा नेत्री अनामिका चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की अध्यक्षता में जी 20 की एतिहासिक सफलता पर प्रदेश मंत्री भाजपा एव प्रभारी मीरजापुर ने प्रयागराज के संगम तट पर अपने पदाधिकारियों संग गंगा का जलाभिषेक किया। अनामिका ने कहा कि जी 20 की अध्यक्षता करना ही भारतवासियों के लिए गर्व की बात है। उसकी एतिहासिक सफ़लता पाना एक सपना पूरा होने के सामान है।

विज्ञापन

अनामिका चौधरी ने मोदी के दीर्घायु होने और स्वस्थ रहने के लिए भी गंगा, यमुना,सरस्वती की पूजा अर्चना किया।

उन्होंने कहा कि रूस और चीन समेत सभी सदस्यों का दिल्ली घोषणा पत्र पर सहमत होना ही भारत को विश्व गुरु बनने की राह पर पहला कदम है। भारत ने परमाणु हथियार संपन्न देशों को परमाणु हमला अथवा धमकी नहीं देने तथा दूसरे देशों की अखंडता ,संप्रभुता के सम्मान के आवाहन कर विस्तारवादी ऐजेंडा पर लगाम लगाने पर सहमत करवाना बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


अनामिका ने कहा कि इस सम्मेलन के सफल आयोजन से विश्व में भारत की धाक जमीं है और सभी देशों के प्रतिनिधि विशेष रूप से विकासशील देशों को भारत से बहुत सारी अपेक्षाएं हो गई हैं। टीम लीडर कैलाश कुमार दत्ता, आचार्य कौशल किशोर मिश्र, आरपी दुबे, प्रदीप कुमार शुक्ला अधिवक्ता, अजय द्विवेदी अधिवक्ता, प्रभात श्रीवास्तव ,मृणाली मिश्रा, राकेश मिश्रा, विकास केलकर, अन्नू निषाद, राजेंद्र जायसवाल, अरूण निषाद, सविता सिंह, भीम सिंह, सुनील निषाद आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed