फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the go, the Humsafar divided into two parts, if the chain was tied, it was also broken, narrowly survived

चलते-चलते दो हिस्सों में बंटी हमसफर, जंजीर बांधी तो वह भी टूटी, बाल-बाल बचा हादसा, यात्रियों की हलक में अटकी रही सांस

Sun, 08 Nov 2020 11:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
On the go, the Humsafar divided into two parts, if the chain was tied, it was also broken, narrowly survived
हमसफर एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज जंक्शन आ रही दिल्ली-कटिहार हमसफर क्लोन स्पेशल ट्रेन चलते-चलते दो हिस्सों में बंट गई। कपलिंग टूटने से ट्रेन जब दो हिस्से में बंटी तो उसके दो कोच को जोड़ने के लिए जंजीर बांध दी गई। लेकिन बाद में वह जंजीर भी टूट गई। इस वजह से इंजन के साथ तीन बोगियां तकरीबन सौ मीटर आगे चली आई। बाकी 12 बोगी पीछे ही रह गई। देर शाम ट्रेन जब प्रयागराज जंक्शन पहुंची तो एडीआरएम एवं सीनियर डीएमई की मौजूदगी में प्रभावित कोच को ट्रेन से काटकर अलग किया। 

विज्ञापन

On the go, the Humsafar divided into two parts, if the chain was tied, it was also broken, narrowly survived
prayagraj news : हमसफर एक्सप्रेस - फोटो : prayagraj

रविवार की दोपहर डेढ़ बजे ही हमसफर क्लोन स्पेशल ट्रेन कानपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। चंदारी और चकेरी के बीच इंजन से चौथे एसी थ्री कोच बी-12 की कपलिंग टूट गई। यहां लापरवाही का आलम यह रहा कि मरम्मत कराने की बजाय दोनों कोच को जोड़ने के लिए मोटी जंजीर बांध दी गई। इसके बाद ट्रेन चली तो सरसौल से प्रेमपुर के बीच कोच फिर से अलग हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

On the go, the Humsafar divided into two parts, if the chain was tied, it was also broken, narrowly survived
prayagraj news : हमसफर एक्सप्रेस - फोटो : prayagraj
काफी मशक्कत के बाद दोनों कोच को जोड़कर प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों में खासी दहशत रही।  ट्रेन शाम सात बजे जब प्रयागराज पहुंची। इस बीच सूचना पाकर एडीआरएम, सीनियर डीएमई आदि अफसर मौके पर पहुंच गए। कोच बी-12 के यात्रियों को बी-5 कोच में शिफ्ट किया गया। एनसीआर के पीआरओ डा. अमित मालवीय ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। साथ ही संबंधित जोनल रेलवे को कोच में आई खामी के बारे में सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed