फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On receipt of the statue of Lord Parshwanath active Ivivi

भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा मिलने पर इविवि सक्रिय

Sat, 04 Mar 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 04 Mar 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
On receipt of the statue of Lord Parshwanath active Ivivi
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कौशाम्बी के कोसम ईनाम गांव के नजदीक यमुना नदी में भगवान पार्श्वनाथ की 1200 साल पुरानी प्रतिमा मिलने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरातत्व विशेषज्ञ सक्रिय हो गए हैं। क्षेत्र में पुरातात्विक महत्व वाले कई अन्य अवशेष मिलने की उम्मीद है। इसी के अध्ययन के लिए प्राचीन इतिहास विभाग के अध्यापकाें और शोधार्थियों का दल गांव जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने नदी में प्रतिमा देखी। तकरीबन चार क्विंटल वजन की प्रतिमा चार फीट लंबी तथा तीन फीट चौड़ी है। महावीर मंदिर के पुजारी दिनेश चंद्र जैन की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मूर्ति को मंदिर के पास सुरक्षित रखवा दिया गया है। मूर्ति मिलने की जानकारी बीएचयू के प्रोफेसर एके द्विवेदी और डॉ.अर्पिता चटर्जी को दी गई। व्हाट्सअप पर भेजे गए फोटोग्राफ्स के आधार पर उन्होंने बताया कि जैन धर्म के 23वें तीर्थंगर भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा है। उनके अनुसार यह प्रतिमा आठवीं शताब्दी की है। प्रोफेसर एके द्विवेदी का कहना है कि कौशाम्बी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर स्वामी की तपोस्थली रही। भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा मिलने से इसकी पुष्टि होती है।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेएन पाल, प्रोफेसर एचएन दुबे का कहना है कि क्षेत्र में पार्श्वनाथ की प्रतिमा मिलना ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। कौशाम्बी बौद्ध और जैन दोनों धर्मों का केंद्र रहा है। उस क्षेत्र में पुरातात्वि महत्व वाले कई अन्य अवशेष मिलने की उम्मीद है। प्रोफेसर जेएन पाल ने बताया कि मूर्ति के साथ पूरे क्षेत्र का अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम अखंड प्रताप सिंह का कहना है भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा को सुरक्षित रखा गया है। कोसम ईनाम गांव ऐतिहासिक स्थल है। यह गांव पुरातत्व विभाग के नियंत्रण में है। प्रतिमा जल्द ही पुरातत्व विभाग को सुपुर्द की जाएगी। डीएम का कहना है कि कोशिश होगी कि प्रतिमा कौशाम्बी की वीथि में रखवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed