फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On PM Modi's birthday, Mahamrityunjaya chanting and Mahayagna were performed at the Mahanirvani Akhara

Prayagraj : पीएम मोदी के जन्मदिन पर महानिर्वाणी अखाड़े में महामृत्युंजय जाप और महायज्ञ, संतों ने डाली आहूतियां

Wed, 17 Sep 2025 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Sep 2025 05:59 PM IST
सार

PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की ओर से श्री अलोपशंकरी मंदिर में महामृत्युंजय जाप एवं यज्ञ किया गया। भाजपाइयों ने सफाई अभियान चलाया और बच्चों में टॉफी का वितरण किया। 

विज्ञापन
On PM Modi's birthday, Mahamrityunjaya chanting and Mahayagna were performed at the Mahanirvani Akhara
पीएम मोदी के जन्मदिन पर श्री अलोपशंकरी मंदिर में महायज्ञ करते साधु-संत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंमत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की ओर से आदिशक्ति पीठ श्री अलोपशंकरी मंदिर में महामृत्युंजय जप और महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें संतों और महात्माओं ने यज्ञ ममें आहुतियां डालकर पीएम मोदी की दीर्घायु और आरोग्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संतों के साथ स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। यह अनुष्ठान श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत यमुना पुरी जी महाराज की देखरेख में हुआ।

विज्ञापन


महंत यमुना पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलमय जीव और दीर्घायु के लिए अलोपशंकरी मंदिर में महामृत्युंजय का जप और हवन किया गया। साथ ही देश की उन्नति और प्रगति की भी कामना की गई। आज पूरे विश्व में भारत का स्थान ऊंचा है। जो कमियां रह गईं हैं उसको दूर करने के लिए यह अनुष्ठान किया गया है। कार्यक्रम में आलोप शंकरी मंदिर के व्यवस्थापक शिवानंद पुरी, प्राचार्य शिवांगी मिश्रा, प्राचार्य कृपा शंकर, अमित तिवारी, नीरज तिवारी के साथ संस्कृत विद्यालय के 51 बटुक ब्राह्मण और विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

विज्ञापन

On PM Modi's birthday, Mahamrityunjaya chanting and Mahayagna were performed at the Mahanirvani Akhara
पुनर्वास केंद्र में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

दिव्यांग बच्चों को केक-टॉफी वितरण कर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आज नैनी मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अस्पताल, विद्यालय, मंदिर, कार्यालयों की साफ सफाई की गई। नैनी स्थित बाल पुनर्वास केंद्र में मोर्चे के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों को केक-टॉफी का वितरण किया गया। 
 
राजेश थापा ने कहा कि मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। वह देश के करोड़ों युवाओं के आदर्श हैं। नीरज शर्मा ने कहा कि पिछले एक दशक से प्रधानमंत्री ने सेवा को सत्ता से ऊपर रखकर गरीब, किसान, मज़दूर,दलित, पसमांदा, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन किया है। सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान और शक्ति प्रदान की है। आज हर भारतीय गर्व से कह सकता है कि देश सुरक्षित हाथों में है। इस अवसर पर गीता जासवाल, सतीश चंद्र तिवारी, श्वेता कनौजिया, अंशु सेठ, ज्योति पांडे, सीता राकेश कुमार, शैलेश कुमार, सीमा पटेल, किश्वरी बानो सिद्दीकी, नाजिया परवीन, राजेश थापा, नीरज शर्मा, सरदार पतविंदर सिंह आदि रहे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने सहसों चौराहे पर स्वच्छता अभियान चलाय

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को सहसों चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। उसके बाद गोल चौराहे पर स्थित छत्रपति साहू जी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सहसों मंडल में खेलकूद प्रदर्शनी प्रतियोगिता आदि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिसमें सभी कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सिंगरौर, मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पटेल, महामंत्री पवन शुक्ला,मनोज तिवारी, बलवंत सिंह आदि लोग मौजूद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed