फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On Maghi Purnima, there will be a dip of virtue on Saturday, millions of devotees reached Sangam at midnight

माघी पूर्णिमा पर आज लगेगी पुण्य की डुबकी, आधी रात संगम पहुंचे लाखों श्रद्धालु

Sat, 27 Feb 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
On Maghi Purnima, there will be a dip of virtue on Saturday, millions of devotees reached Sangam at midnight
prayagraj news : संगम पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : prayagraj

माघ मेले के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर शनिवार को पुण्य की डुबकी लगाने के लिए जन सैलाब पहुंचने लगा है। शुक्रवार की देर रात मेला क्षेत्र की सड़कों पर आस्थावानों की खचाखच भीड़ उमड़ने लगी। शिविरों से लेकर सड़कों तक, हर तरफ भक्ति का रंग छा गया। कहीं भंडारे खुले गए तो कहीं अनुष्ठान और आहुति दी जाने लगी। माघी पूर्णिमा स्नान के साथ ही मास पर्यंत कल्पवास के अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के बाद संगम की रेती से विदा हो जाएंगे। भीड़ के अनुमान को देखते हुए गंगा के दोनों तटों पर आठ घाटों पर स्नान की तैयारी की गई है।

विज्ञापन

On Maghi Purnima, there will be a dip of virtue on Saturday, millions of devotees reached Sangam at midnight
prayagraj news : संगम पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : prayagraj
माघी पूर्णिमा पर इस बार शुक्रवार की सुबह से ही संगम पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सिर पर गठरी लिए श्रद्धालु सड़कों पर कतारबद्ध निकले तो देर रात तक वह तांता लगा रहा। संतों-कल्पवासियों के शिविरों में भी आधी रात तक श्रद्धालु पहुंचते रहे। किला रोड से लेकर चाहे काली मार्ग हो या फिर लाल मार्ग या त्रिवेणी मार्ग, हर तरफ चार पहिया वाहनों का रेला चलन लगा। इससे काली मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ के आगे कोरोना संक्रमण की दिशा में किए गए सारे इंतजाम भी ध्वस्त हो गए।

मेला क्षेत्र के निकास मार्गों पर जगह -जगह थर्मल स्केनिंग के लिए लगे शिविर शो पीस साबित हुए। इस बार भी माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर त्रिवेणी में पावन डुबकी के लिए संगम समेत आठ घाट बनाए गए हैं। सर्क्युलेटिंग एरिया भी बढ़ाई गई है, ताकि गंगा के तटों पर सामाजिक दूरी का पालन कराया जा सके। संगम के अलावा काली, त्रिवेणी मार्गों के दोनों तरफ बने स्नान घाटों पर कासा और पुआल बिछाया गया, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed