फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On Magh Purnima, devotees took a dip of faith in the Ramganga river.

Prayagraj News: माघ पूर्णिमा पर रामगंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 02 Feb 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 02 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
On Magh Purnima, devotees took a dip of faith in the Ramganga river.
फतेहगंज पूर्वी/मीरगंज। माघ पूर्णिमा पर रविवार को कादरगंज, नगरिया, गोरा लोकनाथपुर, कैलाशगिरी सहित रामगंगा के अन्य घाटों पर आस्था का सैलाब दिखा। श्रद्धालु तड़के से ही घाटों पर पूजा-अर्चना के लिए जुटने लगे। घाटों पर सजी दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। मेले में बच्चों ने चाट-पकौड़ी का आनंद लिया।
विज्ञापन

हजारों श्रद्धालुओं ने रामगंगा और बहगुल नदी में स्नान करके सत्यनारायण भगवान की कथा के बाद पूजा-अर्चना की। हवन भी हुए। ब्राह्मणों को भोज कराया गया। होलिका दहन स्थलों पर होलिकाएं रखी गईं। स्नान के मद्देनजर प्रशासन ने ग्राम पंचायतों की मदद से सभी घाटों पर दो दिन पहले ही सफाई कराई थी। घाटों पर पूजा सामग्री, प्रसाद आदि की दुकानों पर शाम तक रौनक रही।
विज्ञापन

स्नान के लिए आए बच्चों की भीड़ खिलौनों की दुकानों पर लगी रही। सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोर और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। भमोरा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर व ताजपुर नवदिया के समीप स्थित मुड़किया घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। यहां पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन



शेरगढ़/अलीगंज। माघ पूर्णिमा पर गांव नगरिया कलां स्थित शिव मंदिर में रामायण पाठ हुआ। नूराबाद शिव मंदिर में भंडारा हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के बाद शिव मंदिर में रात में भजन-कीर्तन किए गए। क्यारा ब्लॉक के गांव सूदनपुर के हनुमान मंदिर पर रविवार को रामचरित मानस पाठ का विश्राम होने के बाद 23वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद



कन्याओं को कराया भोजन



बिशारतगंज। माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगे के जयघोष के साथ रामगंगा में डुबकी लगाई। भोर से ही घाटों पर लोगों की भीड़ पहुंचने लगी। कुछ श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण की कथा और कन्याभोज कराया। अखा गांव की ओर से रामगंगा घाट पर पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक होने वाली वार्षिक श्रीमद्भागवत कथा का समापन भी भंडारे के साथ हो गया। संवाद


बच्चों का कराया मुंडन
सिरौली। श्रद्धालुओं ने रविवार तड़के 4:00 बजे से ही सिरौली, अंजनी, शिवपुरी बाबा कैलाशगिरी घाटों पर जुटना शुरू कर दिया। कई श्रद्धालुओं ने गुड़-तिल से बनी मिठाई, धन, अनाज आदि का दान किया। बच्चों के मुंडन कराए गए। घाटों पर दिनभर ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा और निजी वाहनों की आवाजाही लगी रही। समाजसेवियों ने कई स्थानों पर बैठने और चाय वितरण का इंतजाम कराया। रामगंगा नदी में स्नान के साथ ही शिवपुरी गांव में माघ माह में निकलने वाली प्रभात फेरी का भी विश्राम हो गया। रविवार को सुबह के समय संकीर्तन करते हुए प्रभात फेरी में शामिल लोग रामगंगा नदी तक पहुंचे। गांव वालों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान डॉ. केपी सिंह चौहान, आनंद मौर्य, अशोक शर्मा, नंदन उपाध्याय, रत्नेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed