फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   on killed his father in a land dispute, slit his throat after hitting him on the head with a stick

प्रयागराज : संपत्ति के विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, लकड़ी से सिर पर वार करने के बाद गला भी रेता

Fri, 04 Aug 2023 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 05:45 PM IST
सार

अतरसुइया के रहने वाले हंसराजसिंह (65) बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो बेटे धीरेंद्र और देवेंद्र हैं। बड़े बेटे धीरेंद्र से उनका मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी।

विज्ञापन
on killed his father in a land dispute, slit his throat after hitting him on the head with a stick
अपराध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर काली मंदिर के पास बेटे ने संपत्ति विवाद में पिता की जान ले ली। विवाद के दौरान पिता के सिर पर वजनी लकड़ी से प्रहार कर दिया। पिता के जमीन पर गिरने के बाद चाकू से गले पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। घटना का कारण संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


अतरसुइया के रहने वाले हंसराजसिंह (65) बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो बेटे धीरेंद्र और देवेंद्र हैं। बड़े बेटे धीरेंद्र से उनका मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसी दौरान धीरेंद्र ने पिता के सिर पर लकड़ी के पाये से हमला कर दिया। पिता के जमीन पर गिरने के बाद उसने चाकू से गले पर वार कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही जान चली गई।

विज्ञापन

आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार


घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शोरगुल सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। हंसराज को स्वरूपरानी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी ने मां और छोटे भाई पर भी हमले का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने घर में भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बताया कि पिता उसको हिस्सा नहीं देना चाहते थे। कई बार कहने के बाद भी वह बंटवारे के लिए तैयार नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed