फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On July 3, Akhilesh will know how strong BJP is - Keshav Maurya

तीन जुलाई को अखिलेश को मालूम पड़ जाएगा भाजपा है कितनी मजबूत - केशव मौर्य 

Sun, 20 Jun 2021 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Jun 2021 07:48 PM IST
सार

  • अखिलेश उस परिवार के जिसने सत्ता में रहते हुए निहत्थे रामभक्तों पर चलवाई थीं गोलियां

विज्ञापन
On July 3, Akhilesh will know how strong BJP is - Keshav Maurya
prayagraj news : केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

विस्तार

भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित होने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डा. वीके सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल करेंगे। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा रविवार को दिए गए बयान पर भी कटाक्ष किया। कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा पिछड़ गई हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश तीन जुलाई तक का इंतजार करें, इसके बाद उन्हें खुद ही मालूम पड़ जाएगा कि भाजपा कितनी मजबूत है। 

विज्ञापन

 

On July 3, Akhilesh will know how strong BJP is - Keshav Maurya
prayagraj news : डॉ. वीके सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया। - फोटो : prayagraj

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य द्वारा डा. वीके सिंह को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद मीडिया से बात कर रहे डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा शासनकाल में जिला पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त एवं यहां तक कि उनकी किडनैपिंग आदि भी की जाती थी, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं होगा। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को प्रदेश में सबसे बड़ी जीत हासिल होगी । यह क्रम ब्लाक प्रमुख पद पर जब चुनाव होंगे तब भी जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग भाजपा में आना चाहते हैं सभी का स्वागत है। अयोध्या में राममंदिर की जमीन की खरीद को लेकर उठ रहे सवालों पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव उस परिवार से आते हैं जिस परिवार ने सत्ता में रहते हुए निहत्थे रामभक्तों पर गोली चलवाई थी। तब अयोध्या में खून की होली खेली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

On July 3, Akhilesh will know how strong BJP is - Keshav Maurya
Prayagraj News : डॉ. वीके सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित होने पर बधाई देते डिप्टी सीएम केशव मौर्य और एमएलसी लक्ष्मणाचार्य। - फोटो : prayagraj

अखिलेश् यादव को राम मंदिर को लेकर कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। इससे अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा या जो राम मंदिर निर्माण विरोधी नेता हैं उन्हें बहुत दर्द हो रहा है। इसलिए वह मंदिर निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। आम आदमी पार्टी को लेकर कहा कि यह पार्टी उन्हें कहीं दिखाई नहीं पड़ती। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा आज बड़ी खुशी का दिन है। उन्होंने यह भी कहा कि डा. वीके सिंह पुराने कार्यकर्ता हैं। पंचायत चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित है।

21 किलो की माला से किया प्रत्याशी का स्वागत

डा. वीके सिंह को प्रत्याशी घोषित करने के बाद यमुनापार अध्यक्ष विभवनाथ भारतीय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में आदेश सिंह,जय सिंह पटेल,दिलीप कुमार चतुर्वेदी,मनोज गुप्ता,अमरेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
 

26 जून को वीके सिंह करेंगे नामांकनप्रयागराज। भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए डा. वीके सिंह अपना नामांकन 26 जून को करेंगे। भाजपा यमुनापार मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के तहत ही नामांकन होगा। 

विज्ञापन

On July 3, Akhilesh will know how strong BJP is - Keshav Maurya
Prayagraj News : डॉ. वीके सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित होने पर बधाई देते डिप्टी सीएम केशव मौर्य और एमएलसी लक्ष्मणाचार्य। - फोटो : prayagraj

एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने डिप्टी सीएम का किया स्वागत

डिप्टी सीएम का प्रयागराज आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उनकी अगुवाई महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने की। इसके बाद सिविल लाइंस स्थित गेस्ट हाउस में  एमएलसी  सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक  दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्या , कुंज बिहारी मिश्रा ,  देवेश  सिंह, वरुण केसरवानी ,राजेश केसरवानी,  विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरिजेश मिश्र, प्रमोद मोदी आदि ने भी उनका स्वागत किया।
 

कार्यक्रम में नहीं दिखे अशोक सिंह और रेखा सिंह

डा. वीके सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के दौरान भाजपा महानगर, यमुनापार एवं गंगापार के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सिविल लाइंस स्थित एक गेस्ट हाउस में मौजूद रहे, लेकिन इस कार्यक्रम में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह एवं अशोक सिंह नहीं दिखे। इस बारे में अशोक सिंह से पूछा गया तो उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed