{"_id":"57cdd86d4f1c1b305e3178e8","slug":"on-highway-60-two-hundred-thousand-dead-prey","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर गोली मारकर लूटे दो लाख 60 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर गोली मारकर लूटे दो लाख 60 हजार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 06 Sep 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (इलाहाबाद)। उतरांव इलाके में सोमवार दोपहर फोरलेन हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से लौट रहे वसी अहमद को गोली मारकर दो लाख साठ हजार रुपए लूट लिए। वह वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर की अपनी फ्रेंचाइजी के लिए स्टेट बैंक से पैसे लेकर साथी संग लौट रहा था तभी यह वारदात हुई। गनीमत रही कि उसके साथी के पास मौजूद रकम लुटने से बच गई क्याेंकि बदमाशों को इसकी जानकारी नहीं थी। सीने पर गोली लगने से गंभीर वसी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। देर रात तक पुलिस लुटेरों का सुराग नहीं जुटा सकी थी।
दमगढ़ा गांव निवासी इश्तियाक अहमद के पुत्र सैयद वसी अहमद उर्फ पप्पू (42) ने घर के निकट चौराहे पर वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर की फ्रेंचाइजी खोल रखी है। सोमवार दोपहर वह मुलनापुर गांव निवासी अपने साथी संतलाल यादव के साथ भारतीय स्टेट बैंक की हंडिया शाखा गया। वसी ने दो लाख साठ हजार रुपये और संतलाल ने 65 हजार रुपये अपने खाते से निकाले। वसी ने नोटों की गड्डियां बनियान और कमीज के बीच डाली और कमीज पैंट में खोंस ली। फिर वे दमगढ़ा के लिए रवाना हो गए। बाइक वसी चला रहा था। वे कोखराज-हंडिया फोरलेन बाईपास पर मरदापुर गांव के सामने पहुंचे तभी सामने से काले रंग की बाइक पर दो बदमाशों ने आकर रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने रुकते ही वसी के सीने पर तमंचे से गोली मार दी। उसने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। वसी गोली लगने पर बाइक समेत पलटा तो बदमाश ने फौरन उतरकर उसकी कमीज से दो लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए। फिर दोनों बदमाश टोल प्लाजा की तरफ भाग गए। वसी को घायल देख वहां भीड़ लग गई। संतलाल से फोन पर सूचना पाकर आए परिवार के लोग वसी को शहर में एक निजी हॉस्पिटल ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है।