फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On completion of demands of the lawyers movement withdrawn

मांगे पूरी होने पर वकीलों ने वापस लिया आंदोलन

Sat, 30 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 30 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
सुमित पांडेय की हत्या के मामले में जिला न्यायालय के  अधिवक्ताओं द्वारा किया जा रहा आंदोलन स्थगित हो गया है । सोमवार से न्यायिक कार्य करने का निर्णय लिया गया है। वकीलों द्वारा की जा रही मांगे आंशिक रूप से मान लिए जाने के बाद बार की कार्यकारिणी ने शुक्रवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की।
विज्ञापन


संघ के मंत्री कौशलेश कुमार सिंह ने बताया है कि शुक्रवार को आम सभा राकेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई । सभा में अधिवक्ताओं को अवगत कराया गया कि शासन की ओर से सुमित पांडेय के परिवार को बीस लाख रुपए की सहायता राशि का चेक जारी कर दिया गया है। घटना की सीबीआई जांच के लिए एसएसपी और डीएम ने अनुमोदन कर दिया है। अधिवक्ताओं द्वारा किया जा रहा आंदोलन स्थगित किया जाता है । शनिवार को सोरांव तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव होने के कारण अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे । सोमवार से अधिवक्ता न्यायिक कार्य करेंगे । आम सभा में यह निर्णय लिया गया है कि हत्या की सीबीआई से जांच कराने के लिए जिला अधिवक्ता संघ द्वारा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करेगा।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष ने अधिवक्ता संगठनों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है और जिले की सभी तहसील बार एसोसिएशन से न्यायिक कार्य शुरु करने की अपील किया है। आम सभा में जगतपाल सिंह , विनोद चन्द्र दुबे , राजेंद्र श्रीवास्तव, कृष्ण बिहारी तिवारी, अखिलेश झा, दिनेश श्रीवास्तव, सूबेदार सिंह, लक्ष्मी कांत मिश्र  प्रभात कुमार श्रीवास्तव श्याम जी,मंजेश शुक्ला, सुधाकर द्विवेदी,  कमलेश्वर प्रसाद तिवारी, श्रीप्रकाश शुक्ला, प्रिया तिवारी, बृजभान सिंह , मनोज कुमार पांडेय , कुश पांडेय , सुनील पांडेय आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता सुमित पांडेय को तीन जुलाई 2016 को सुबह गोली मार दी गई थी । जिनकी 23 जुलाई 2016 को इलाज के दौरान पीजीआई में मृत्यु हो गई थी । अधिवक्ता की मृत्यु के बाद  संघ ने उनके परिवार को पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने,घटना की जांच सीबीआई से कराए जाने, वास्तविक अभियुक्तों की गिरफ्तारी किए जाने आदि मांगो को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया था।


हाईकोर्ट के वकीलों ने समाप्त किया धरना
सुमित पांडेय की हत्या के विरोध में हाईकोर्ट के वकीलों द्वारा दिया जा रहा धरना भी शुक्रवार को समाप्त कर दिया गया। पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु पांडेय ने बताया कि हाईकोर्ट और कचहरी के वकीलों के दबाव के कारण शासन द्वारा उनकी मांगे स्वीकार कर ली गई हैं। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश पांडेय और मंत्री कौशलेश सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर मांगे पूरी होने की जानकारी दी। उन दोनों के अनुरोध पर हाईकोर्ट के वकीलों ने धरना समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed