फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On completion of 60 years of establishment, VHP Satsang Week from today

VHP : स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर विहिप का सत्संग सप्ताह आज से, धर्मांतरण रोकने का संकल्प

Mon, 26 Aug 2024 11:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 11:33 AM IST
सार

काशी प्रांत अध्यक्ष कवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रयागराज, वाराणसी समेत पूरे प्रांत के जिलों में संस्कार शालाओं में भी स्थापना वर्ष के तहत सत्संग सप्ताह आरंभ होगा। प्रयागराज और काशी में वेद विद्यालयों के साथ नौगढ़ में सेवा प्रकल्प के तहत एकल विद्यालय संचालन की भी जानकारी उन्होंने दी।

विज्ञापन
On completion of 60 years of establishment, VHP Satsang Week from today
विहिप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विहिप की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर सोमवार से काशी प्रांत के 218 खंडों में सत्संग सप्ताह आरंभ होगा। सेवा प्रकल्पों के साथ ग्राम समितियों की ओर से समरसता सम्मेलन किए जाएंगे। इस षष्ठपूर्ति पर विहिप ने धर्मांतरण और लव जिहाद रोकने के साथ ही गो रक्षा का संकल्प लिया है। रविवार को केसर भवन स्थित कार्यालय में यह जानकारी काशी प्रांत के अध्यक्ष कवींद्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में दी। काशी प्रांत अध्यक्ष ने बताया कि प्रयागराज, वाराणसी समेत पूरे प्रांत के जिलों में संस्कार शालाओं में भी स्थापना वर्ष के तहत सत्संग सप्ताह आरंभ होगा। प्रयागराज और काशी में वेद विद्यालयों के साथ नौगढ़ में सेवा प्रकल्प के तहत एकल विद्यालय संचालन की भी जानकारी उन्होंने दी।

विज्ञापन

बताया कि काशी प्रांत में 218 प्रखंड आते हैं। सभी प्रखंडों में स्थापना वर्ष के तहत कार्यक्रम किए जा रहे हैं। काशी प्रांत का लक्ष्य है कि ऐसा कोई भी खंड बस्ती और ग्राम नहीं होगा, जहां समितियां नहीं होंगी। संगठन का मानना है कि समितियों से ही हिंदू समाज के बीच समन्वय स्थापित हो सकेगा। इसके लिए संगठन ने 30 अगस्त तक काशी प्रांत की प्रत्येक इकाई में सत्संग सप्ताह चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

यह अभियान हिंदू समाज के एकत्रीकरण का केंद्र होगा। संगठन ने यह भी तय किया है कि काशी प्रांत के जिलों में कार्यकर्ताओं को मतांतरण रोकने, गो रक्षा, लव जिहाद के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन के लिए आने वाले सितंबर के प्रथम सप्ताह और द्वितीय सप्ताह में जिले स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। वार्ता के समय काशी प्रांत के उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ,प्रांत कोषाध्यक्ष रवींद्र मोहन गोयल, महानगर उत्तर के अध्यक्ष अजय गुप्ता, अंशुमान ,बृजभूषण ,शुभम कुशवाहा, दिग्विजय उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed