फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On Bhamashah's birth anniversary, five businessmen who paid the highest taxes were honored

Prayagraj News: भामाशाह की जयंती पर सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले पांच व्यापारी सम्मानित

Sun, 29 Jun 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 29 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
On Bhamashah's birth anniversary, five businessmen who paid the highest taxes were honored
प्रयागराज। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को दानवीर भामाशाह की जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस मनाया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने जिले में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले पांच व्यापारियों को ‘भामाशाह सम्मान’ और समाज में विशेष योगदान देने वाले 10 व्यापारियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन


मंत्री ‘नंदी’ ने रवि पटेल (फाइनेंस कंट्रोलर मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे), डीएम सक्सेना (डिप्टी फाइनेंस मैनेजर, प्रिज्म जानसन फाइनेंस लिमिटेड), वंश गुलाटी (डायरेक्टर, यूनाइटेड ऑटो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड), अमित अग्रवाल (जीपी मोटर्स) और वीरेंद्र प्रकाश (मैनेजर जेके सीमेंट लिमिटेड) को भामाशाह सम्मान दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही क्षेत्रीय अभिलेखागार की ओर से भामाशाह के जीवन यात्रा पर आधारित चित्र और अभिलेख प्रदर्शनी के साथ ही सहायता समूहों के बनाए उत्पादों का अवलोकन किया। सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भामाशाह पर नाटक का मंचन किया। इविवि के विद्यार्थियों ने लोक गायन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री नंदी ने कहा कि दानवीर भामाशाह की जयंती को यूपी सरकार ने व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि ‘भय नहीं उत्साह चाहिए, देश को भामाशाह चाहिए’।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, राज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 राजेश कुमार पांडेय, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 दीनानाथ, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 शमशेर जमदग्नि, ज्वाइंट कमिश्नर अक्षयलाल विश्वकर्मा, राकेश कुमार वर्मा, हरिशचंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।

निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान
232 विद्यालयों में आयोजित निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ''''नंदी'''' ने निबंध प्रतियोगिता में 10वीं की छात्रा वैष्णवी पांडेय, 12वीं की रिचा यादव, शैलजा पांडेय और प्रियांशी अग्रहरि और छात्र शैलेष कुमार को सम्मानित किया। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता की विजेता नौवीं की छात्रा श्रुति विश्वकर्मा, 10वीं की छात्रा हिना निशा और काव्या स्वरूप श्रीवास्तव, 11वीं की छात्रा अनन्या केसरवानी और 12वीं की छात्रा प्रिया निषाद को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed