फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   old woman doing Kalpavas died due to cardiac arrest, she was doing Kalpavas for twenty years

Prayagraj : कल्पवास कर रही वृद्धा की हृदयगति रुकने से मौत, बीस वर्षों से कर रही थीं कल्पवास

Fri, 13 Jan 2023 11:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 11:07 PM IST
सार

बीते चार जनवरी को कल्पवास करने के लिए आई थीं। वहां यहां पर अकेले ही कल्पवास कर रही थीं। शुक्रवार को पंडाल में आयोजित श्रीराम कथा में वह कथा का श्रवण कर रही थीं तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
old woman doing Kalpavas died due to cardiac arrest, she was doing Kalpavas for twenty years
Prayagraj News : माघ मेला 2023 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अरैल मेला क्षेत्र में कल्पवास कर रही एक वृद्धा की शुक्रवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मेला क्षेत्र के अखिल भारतीय ब्रह्म सेवा समिति के पंडाल में तहसील बारा शंकरगढ़ के झंझरा चौबे गांव निवासी श्यामा देवी (70) कई वर्षों जूही गांव की पटेल बस्ती में रहती थीं। बीते चार जनवरी को कल्पवास करने के लिए आई थीं। वहां यहां पर अकेले ही कल्पवास कर रही थीं। शुक्रवार को पंडाल में आयोजित श्रीराम कथा में वह कथा का श्रवण कर रही थीं तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


पहले उनको सीएचसी चाका ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही वृद्धा की मौत हो गई। समिति प्रबंधक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि वह बीते बीस सालों से यहां पर कल्पवास कर रही थीं। वह यहां पर अकेली रहती थीं। परिवार के लोग व्यवस्था कराकर चले जाते थे और कल्पवास पूरा होने पर वह अपने घर चली जातीं थीं। परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
थरवई थाना क्षेत्र के थानापुर गांव के सामने प्रयागराज गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात सड़क पार करते समय एक वाहन ने युवक को टक्कर मार दिया। टक्कर होने पर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस द्वारा युवक को सीएचसी बनी ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष थरवई लोकेंद्र त्रिपाठी के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

प्रधान के पिता बाइक की टक्कर से गंभीर 
कोरांव थाना क्षेत्र के रतेवरा बाजार में पैदल जा रहे प्रधान के पिता को अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रधान पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम प्रधान रतेवरा करपिया शशिकांत कुशवाहा के पिता राजाराम कुशवाहा रतेवरा चौराहे से अपने घर की ओर जा रहे थे। गांव के ही अनियंत्रित बाइक सवार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रधान पिता राजाराम कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता को ग्राम प्रधान ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed