{"_id":"6011ae4f49393060f67a58d9","slug":"ojha-was-strangled-to-find-a-dead-body-by-the-housemates-police-detained-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओझा का गला दबाकर शव छिपाया घर वालों ने ढूंढी लाश, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओझा का गला दबाकर शव छिपाया घर वालों ने ढूंढी लाश, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया
Wed, 27 Jan 2021 11:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
हंडिया के सिरिहरी गांव में बुधवार को ओझाई का काम करने वाले बुजुर्ग राजमणि की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में महिला को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला को दौरे आते थे। उसी ने गला दबाकर ओझा की हत्या की है।
उमरी मनोहरपुर गांव निवासी राजमणि बिंद (65) किसानी के साथ साथ ओझाई भी करता था। बुधवार को राजमणि पड़ोस के गांव में राकेश कुमार के घर जाने की बात कहकर साइकिल से निकला। राकेश की पत्नी को दौरे आते थे। इसी कारण राजमणि ओझाई करने अक्सर जाता था। जब शाम तक राजमणि घर नहीं लौटा तो बेटा कृष्ण कुमार तथा अन्य लोग उन्हें ढूंढने राकेश के घर पहुंचे। घर पर उसकी पत्नी थी। उसने बताया कि राजमणि घर आया ही नहीं। कृष्ण लौटने लगा तभी देखा कि राजमणि की साइकिल बगल में खड़ी थी। इसके बाद वहां सब लोग राकेश के घर घुस गए और खोजबीन करने लगे।
राजमणि की हत्या कर शव को चारपाई के नीचे छिपाया गया था। पुलिस को सूचना दी गई थी। राकेश की पत्नी को पकड़ लिया गया। काफी देर पूछताछ के बाद उसने पुलिस से बताया कि राजमणि ओझाई कर रहा था, उसी दौरान उसने गला दबा दिया। राजमणि की मौत हो गई तो वह डर गई। उसने चारपाई के नीचे शव छिपा दिया। हालांकि किस कारण उसने मारा, यह वह नहीं बता रही थी। पुलिस ने बताया कि राकेश सफाईकर्मी है। वह घटना के वक्त ड्यूटी पर था। बेटी भी बाहर गई थी।