फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Offline university entrance exam performance

ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए विवि में प्रदर्शन

Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Offline university entrance exam performance
इलाहाबाद व‌िश्वव‌िद्यालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में एक बार फिर छात्र आंदोलन तथा धरना-प्रदर्शन दौर शुरू हो गया है। परास्नातक, क्रेट तथा अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन का विकल्प भी दिए जाने, छात्रों का निलंबन वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने शनिवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया। छात्रसंघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में जुटे छात्रों ने सभी काउंटर बंद करा दिए। प्रदर्शन के दौरान कुलपति कार्यालय का गेट टूट गया तो वीसी से नाराज छात्रों ने उनकी गाड़ी के चक्के की हवा भी निकाल दी। छात्रों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों की चीफ प्रॉक्टर तथा अन्य सुरक्षा कर्मियों से तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार छात्रसंघ भवन में अध्यक्ष ऋचा सिंह, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और महामंत्री सिद्धार्थ सिंह गोलू की अगुवाई में दिन में तकरीबन 11 बजे सभी संगठन के छात्रों का जमावड़ा हुआ। छात्रसंघ भवन में हुई बैठक में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा की मांग को लेकर सोमवार से तेज आंदोलन तथा क्रमिक अनशन का निर्णय लिया गया। इसके बाद छात्र जुलूस बनाकर कुलपति दफ्तर पर ज्ञापन सौंपने पहुंचे। छात्रसंघ पदाधिकारी कुलपति को ही ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन वह वार्ता के लिए तैयार नहीं हुए। इससे नाराज छात्रों ने प्रशासनिक भवन, परीक्षा विभाग, डीएसडब्ल्यू, चीफ प्रॉक्टर समेत सभी कार्यालयों को बंद करा दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को बाहर कर गेट में ताला भी लगवा दिए।

विज्ञापन

 

 

परिसर में तकरीबन एक घंटा तक यह सब चलता और इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इसकी वजह से विश्वविद्यालय में सभी काम ठप हो गए। इन दिनों वार्षिक परीक्षाएं भी चल रही हैं। ऐसे में परीक्षा विभाग बंद होने की वजह से परेशानी काफी बढ़ गई। हालांकि परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुई। इसके बाद छात्र कुलपति दफ्तर पहुंचे और धरना पर बैठ गए। इसी दौरान कुछ छात्रों ने कुलपति की गाड़ी के एक चक्के की हवा निकाल दी। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर छात्रों को रोका और गाड़ी वहां से हटा दी गई। छात्रों का प्रदर्शन उग्र होता देख परिसर में फोर्स भी बुला ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

छात्र तकरीबन तीन बजे तक वहीं डटे रहे। अफसरों से उनकी कई बार झड़प हुई। इस दौरान हुई सभा में छात्र नेताओं ने सोमवार को बड़े आंदोलन की घोषणा की। आंदोलन को सफल बनाने के लिए छात्र नेताओं ने शाम से सभाएं और जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया। प्रदर्शन और सभा में अजीत यादव विधायक, मोहम्मद जाबिर खां, बंटी सिंह, टिंकू सिंह आदि शामिल रहे।


छात्रों की मांग
- परास्नातक समेत सभी प्रवेश परीक्षाओं में ऑफलाइन का विकल्प दिया जाए
- पिछले दिनों आंदोलन में शामिल 17 छात्रों का निलंबन वापस लिया जाए
- वेबसाइट में गड़बड़ी से आवेदन में हो रही परेशानी तत्काल दूर हो
- प्रवेश परीक्षाओं की फीस में हुई बढ़ोतरी वापस ली जाए
- डबल एमए के लिए 80 फीसदी अंक की बाध्यता खत्म की जाए
- प्रवेश परीक्षा का चालान एसबीआई के माध्यम से जमा करने का भी विकल्प दिया जाए
- प्रवेश परीक्षा के लिए टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई, हो जवाबदेही

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed