फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Offline candle out in support of the entrance examination in March

ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च

Sun, 08 May 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 May 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Offline candle out in support of the entrance examination in March
कैंडल मार्च न‌िकाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा की मांग को लेकर शुरू आंदोलन के क्रम में शनिवार को छात्र-छात्राआें ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च छात्रसंघ भवन से शुरू होकर बालसन चौराहा स्थित गांधीजी की प्रतिमा के सामने खत्म हुआ। इसमें सभी संगठन से जुड़े छात्र-छात्रा शामिल हुए।
विज्ञापन


छात्रसंघ भवन पर छात्रों का जमावड़ा हुआ। इसी समय महिला हॉस्टल गेट पर छात्राएं भी एकत्रित हुईं। फिर उन लोगों ने बालसन चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला। मार्च में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव विवेकानंद पाठक, गौरव त्रिपाठी, अनुराग पाल उत्तम, अनुराग राय, हरिनाम सिंह, समाजवादी छात्रसभा के अखिलेश कुमार गुप्ता गुड्डू, जिया कौनैन रिजवी, अरविंद सरोज, प्रशांत शुक्ला, मो.एल्फी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


छात्राओं के एक गुट ने महिला हॉस्टल के सामने ऑफलाइन के समर्थन में प्रदर्शन भी किया। समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्रों ने छात्रसंघ भवन पर कुलपति के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ भी किया। एनएसयूआई की छात्रसंघ भवन में हुृई बैठक में भी मांग का समर्थन किया गया। विवेकानंद का कहना था कि छात्रों की हर मांग के साथ संगठन खड़ा है। समाजवादी युवजन सभा के संदीप यादव, विनोद यादव, विनीत सिंह आदि ने भी मांग को जायज ठहराया। आइसा की बैठक में शामिल प्रदीप कुमार, शक्ति रजवार, अंतस सर्वानंद आदि ने भी ऑफलाइन का विकल्प दिए जाने की मांग की। एआईडीएसओ के बृजमोहन, भीम सिंह चंदेल, राकेश संदीप, अमन मिश्र आदि ने भी ऑफलाइन का विकल्प दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफलाइन के मुद्दे पर जारी गतिरोध के बीच छात्र नेताओं की ओर से इसके समाधान की पहल की गई है। छात्रनेता अमरेंदू सिंह की अगुवाई में रविवार को दिन में 11 बजे छात्रसंघ भवन सभी संगठन के लोगों की बैठक बुलाई गई है। इसमें कालेजों के छात्रसंघ पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है।


कांग्रेस तथा एनएसयूआई से जुड़े छात्रों का एक वर्ग विश्वविद्यालय प्रशासन के सिर्फ ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के फैसले के समर्थन में खड़ा हो गया है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में छात्रों ने बालसन चौराहा पर शनिवार से धरना शुरू कर दिया है। छात्रों का कहना था कि सर्वे में विद्यार्थियों ने स्वीकार किया कि ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा उनके हित में है। अनशन में अक्षय यादव क्रांतिवीर, कांग्रेस के जिला महासचिव श्रीश चंद्र दुबे, हसीब अहमद, डॉ.प्रमोद पांडेय, हरदेव सिंह, शेष नारायण ओझा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed