फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officials remain mute spectators to the arbitrary actions of finance agents; Court takes a stern view of bike

High Court: फाइनेंस एजेंटों की मनमानी पर मूकदर्शक बने हैं अधिकारी, बल प्रयोग करके बाइक जब्त करने पर कोर्ट सख्त

Wed, 12 Aug 2026 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Aug 2026 07:11 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों की ओर से बिना कानूनी प्रक्रिया के वाहन जब्त किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया और न्यायमूर्ति विवेक सरन की खंडपीठ ने कौशाम्बी निवासी रितिक शर्मा की याचिका पर तल्ख टिप्पणी की।

विज्ञापन
Officials remain mute spectators to the arbitrary actions of finance agents; Court takes a stern view of bike
अदालत। - फोटो : ANI

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों की ओर से बिना कानूनी प्रक्रिया के वाहन जब्त किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया और न्यायमूर्ति विवेक सरन की खंडपीठ ने कौशाम्बी निवासी रितिक शर्मा की याचिका पर तल्ख टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि राज्य के अधिकारी भी इस तरह की गतिविधियों पर मूकदर्शक बने हैं। याची का आरोप था कि सारी किस्तें जमा करने के बावजूद फाइनेंस कंपनी के एजेंटों ने उसकी बाइक जब्त कर ली। कौशाम्बी के एसपी के हस्ताक्षर से निर्देश कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किए गए। निर्देशों का अवलोकन करने के बाद कोर्ट ने बाइक की जब्ती को प्रथम दृष्टया विधिक प्रक्रिया के विपरीत माना।

विज्ञापन


कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वाहन की वसूली के लिए फाइनेंस कंपनी या उसके एजेंट कानून अपने हाथ में नहीं ले सकते। बंधक समझौते के तहत वाहन की रिकवरी का प्रावधान होने के बावजूद वसूली कानून के अनुसार ही की जानी चाहिए। बल प्रयोग कर वाहन कब्जे में लेना स्वीकार्य नहीं है। अदालत ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के सिटीकॉर्प मारुती लिमिटेड बनाम एस विजय लक्ष्मी मामले में दिए गए फैसले का हवाला भी दिया। हाईकोर्ट ने एसपी को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रतिवादी बाइक बाजार व्हील्स ईएमआई प्राइवेट लिमिटेड व अंकुश कुमार को अगली सुनवाई पर उपस्थित होकर अपने आचरण के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed