{"_id":"5d376ce98ebc3e6cd11bb445","slug":"officers-went-to-high-court-over-arbitrary-retirement-prayagraj-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सिपाहियों ने याचिका दाखिल कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति को दी चुनौती, जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सिपाहियों ने याचिका दाखिल कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति को दी चुनौती, जवाब तलब
Wed, 24 Jul 2019 05:56 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 24 Jul 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कांस्टेबलों को दी जा रही अनिवार्य सेवानिवृत्ति के खिलाफ कई जिलों के कांस्टेबलों ने हाईकोर्ट की शरण ली है। इसके खिलाफ दाखिल याचिकाओं में कहा गया है कि अधिकारी व्यक्तिगत नाराजगी या अन्य कारणों से मनमाने तरीके से अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश पारित कर रहे हैं। इसमें नियम-कानून का पालन भी नहीं किया जा रहा है। ऐसी तमाम याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र ने पुलिस विभाग और प्रदेश सरकार से 30 जुलाई तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन
वाराणसी में तैनात कांस्टेबल महेंद्र कुमार पांडेय और कई अन्य सिपाहियों की याचिका पर हाईकोर्ट ने एक साथ सुनवाई का निर्णय लिया है। याचिकाएं वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर सहित अन्य कई जिलों में तैनात कांस्टेबलों ने दाखिल की हैं।
विज्ञापन
सिपाहियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विजय गौतम का कहना था कि अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश व्यक्तिगत नाराजगी के आधार पर जिले के पुलिस कप्तान द्वारा पारित किया जा रहा है । इस प्रकार का आदेश पारित करने से पूर्व सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट द्वारा पारित निर्णयों की अनदेखी की जा रही है। यहां तक कि अनिवार्य सेवानिवृत्ति के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई गाइडलाइन का भी पालन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सुप्रीमकोर्ट के निर्देशानुसार अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी होगी, जो सेवानिवृत्ति किए जाने वाले कर्मचारी की सेवा से संबधित सारा ब्यौरा जुटाएगी। कर्मचारी का सर्विस रिकार्ड देखा जाएगा। उसकी प्रतिकूल प्रविष्टि आदि पर ध्यान दिया जाएगा और कर्मचारी को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मिलेगा। इसके विपरीत पुलिस विभाग में बिना किसी जांच के मनमाने तरीके से सिपाहियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति आदेश दिया जा रहा है, जो गलत होने के साथ साथ गैरकानूनी है।
याचिका में अनिवार्य सेवानिवृत्ति के ऐसे आदेशों को रद्द करने की हाईकोर्ट से मांग की है और कहा है कि सिपाहियों को 60 वर्ष की आयु तक उन्हें सेवा में बने रहने दिया जाए। याचिका के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट द्वारा पारित निर्णयों को आधार बनाया गया है।