{"_id":"683f47b99ba7dae2f3099278","slug":"officers-of-bhakiyu-tikait-demonstrated-in-front-of-acp-office-allahabad-news-c-407-1-sald1005-3163-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों ने एसीपी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों ने एसीपी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बड़ोखर चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग को लेकर एसीपी मेजा को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन (
भाकियू (टिकैत) पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसीपी कार्यालय मेजा के सामने धरना प्रदर्शन किया। एसीपी को ज्ञापन सौंप बड़ोखर चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि अगर मांग पूरी नहीं की जाती है तो दस जून को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों का आरोप है कि 14 मई को बरात से लौटते वक्त बड़ोखर चौकी इंचार्ज राजकुमार साहू ने भाकियू (टिकैत) के तहसील उपाध्यक्ष कोरांव देवी प्रसाद की बड़ोखर में पिटाई की फिर जेब से 10250 रुपये भी छीन लिए। आरोप है कि इसकी शिकायत कई बार कोरांव थानाध्यक्ष से की गई लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।
भाकियू (टिकैत) के यमुनापार प्रभारी अवधराज सिंह ने कहा कि साथी देवी प्रसाद की पिटाई के मामले में अगर, बड़ोखर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो दस जून को पुलिस कमिश्नर का घेराव किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन के कोरांव तहसील अध्यक्ष रामराज सिंह, अनिल सिंह, राजेश्वर सिंह, यतेंद्र प्रताप सहित दर्जनों की तादाद में भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मामले में जांच बैठा दी गई है। जांच एसओ कोरांव को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आते ही बड़ोखर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रवि कुमार गुप्ता, एसीपी, मेजा