{"_id":"5e08f7c18ebc3e880d69c53d","slug":"officer-in-yogi-government-is-autocratic-shivpal-allahabad-news-ald264287534","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में अफसर निरंकुशः शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में अफसर निरंकुशः शिवपाल
विज्ञापन
Officer in Yogi government is autocratic: Shivpal
- फोटो : ALDCOMPACT
योगी सरकार में अफसर निरंकुश: शिवपाल
पूर्व मंत्री लल्लन राय के पुत्र की तेरहवीं में पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष, अर्पित की श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लो) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को पूर्व मंत्री लल्लन राय के पुत्र की तेरहवीं में हिस्सा लिया। देर शाम यहां पहुंचे शिवपाल ने लोहिया वाहिनी के प्रदेश प्रमुख महासचिव रहे विनायक राय उर्फ विक्की के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि विनायक जनता के प्रति समर्पित रहने वाले होनहार युवा नेता थे। उनकी कमी की भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले सपा, भाजपा के नेताओं का तांता लगा रहा।
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल शाम पांच बजे जगराम चौराहा स्थित लल्लन राय के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने विनायक राय के चित्र पर माल्यार्पण के बाद शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की। इस दौरान वह करीब घंटे भर तक शोकाकुल परिवार के सदस्यों के साथ रहे। यहां उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर कहा कि अगर जनता इस कानून को गले नहीं उतार पा रही है तो इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार में अफसरशाही के निरंकुश होने का आरोप लगाया। कहा कि थानों में आम जनता की नहीं सुनी जा रही है। पुलिस एफआईआर तक दर्ज नहीं करती। गरीब तहसीलों के चक्कर लगाते थक जा रहे हैं, लेकिन उनको न्याय नहीं मिल रहा है। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता राज्य सभा सदस्य रेवती रमण सिंह, वाराणसी के भाजपा विधायक अवधेश सिंह के अलावा प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष शिव बरन यादव, प्रदेश सचिव शमशाद अहमद समेत सैकड़ों नेता श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे।