फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officer accused of marrying second wife while arrested

एक पत्नी और बच्चा पहले से, अफसर ने की दूसरी शादी, ऐसा हुआ अंजाम

Wed, 11 Dec 2019 05:48 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 11 Dec 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
Officer accused of marrying second wife while arrested
marrige - फोटो : DEMO PHOTO

कर्नलगंज पुलिस ने पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के आरोपी स्वास्थ्य विभाग अफसर अमित कुमार सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। सालभर से वांछित आरोपी को कर्नलगंज क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि छोटा बघाड़ा निवासी सुमन लता की शादी 2016 में बस्ती निवासी अमित से हुई थी। वह बस्ती के ही सरकारी अस्पताल में संविदा पर प्रोग्रामिंग हेड है। शादी के बाद पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसकी एक संतान भी है।
विज्ञापन


आरोप है कि विरोध पर उसने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पिछले साल पीड़िता ने कर्नलगंज थाने में केस दर्ज कराया। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को चौकी प्रभारी मनोज सिंह ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना तलाक की दूसरी शादी, मुकदमा

चकिया निवासी जीनत जहां पुत्री मो. यूनुस ने बिना तलाक दूसरी शादी करने के आरोप में रेलकर्मी पति सैयद नौशाद हुसैन पर करेली थाने में केस लिखाया है। आरोप है कि 2004 में विवाह के बाद एक पुत्र को जन्म दिया। हालांकि पति ने 2007 में उसे मायके में छोड़ दिया और फिर नहीं ले गए।



आरोप है कि बिना तलाक हुए पति ने नौ दिसंबर को दूसरा विवाह अकबरपुर स्थित गेस्ट हाउस में कर लिया है। करेली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed