फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused absconding in a shooting case arrested; pistol and cartridges recovered.

Meerut News: फायरिंग के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

Sun, 11 Oct 2026 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Accused absconding in a shooting case arrested; pistol and cartridges recovered.
हस्तिनापुर। गांव पाली में दो दिन पहले जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया के अनुसार, 9 अक्तूबर को थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी एक युवक की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि इसके बाद आरोपियों ने एक राय होकर उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव पाली निवासी शैलेंद्र उर्फ शैली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed