{"_id":"5dcb0b0f8ebc3e5b3c467cc7","slug":"offensive-commenter-arrested-allahabad-news-ald2600019174","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
Wed, 13 Nov 2019 01:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी वीनस केसरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने बताया है कि वह शेरो-शायरी करता है। हालांकि उसे नहीं पता था कि उसकी टिप्पणी पर इतना हंगामा हो जाएगा।
अयोध्या फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर थी। इसी दौरान शहर में तीन मामले सामने आए। जिनमें सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इनमें से पुलिस ने करेली के साथ ही मुट्ठीगंज मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
मुट्ठीगंज पुलिस ने वीनस केसरी नाम के अभियुक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। इस पर पता चला कि वह मुट्ठीगंज आर्यकन्या चौराहे के पास रहता है। दबिश देने पर पता चला कि आरोपी भोपाल में है। जहां से बृहस्पतिवार को शहर आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया कि वह शायरी लिखता है और स्टेशनरी की दुकान भी चलाता है।