{"_id":"661b0cb1e44f76e59606cdd4","slug":"obscene-videos-of-women-posted-on-facebook-lawsuit-allahabad-news-c-3-1-ald1019-356208-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फेसबुक पर पोस्ट किए महिलाओं के अश्लील वीडियो, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फेसबुक पर पोस्ट किए महिलाओं के अश्लील वीडियो, मुकदमा
विज्ञापन
सिविल लाइंस में फेसबुक पर महिलाओं के अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में अकाउंट संचालक राजुल शर्मा पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने इस पोस्ट के फोटो व वीडियो पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फैलाने, आईटी एक्ट समेत अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज की है।
अमीर अहमद पुत्र वसीम अहमद सुल्तानपुर भावा थाना खुल्दाबाद के रहने वाले हैं और सामाजिक व्यक्ति हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि प्रयागराज के राजुल शर्मा ने अपने फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर महिलाओं के अश्लील विडियो/फोटो लगा रखे हैं। महिलाओं के अश्लील फोटो/विडियो लगाने से समाज पर कुप्रभाव पड़ता है। यह भी कहा है कि इस कृत्य से वह बहुत दुखी व परेशान होकर थाने आए हैं और कठोर कार्रवाई चाहते हैं।
आरोपी के सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म फेसबुक पर लगाई गई स्टोरी के विडियो व फोटो देने की बात भी शिकायतकर्ता ने तहरीर में लिखी है। साथ ही मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम की धारा भी लगाई गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।