फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Objectionable comments on police-administration in WhatsApp status

Prayagraj News: प्रत्याशी के समर्थन में लगाए व्हाट्सएप स्टेटस में पुलिस-प्रशासन पर आपत्तिजनक टिप्पणी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Objectionable comments on police-administration in WhatsApp status
लोकसभा प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह के समर्थन में पुराने शहर के एक पार्षद की ओर से लगाए गए व्हाट्सएप स्टेटस पर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि इस स्टेटस में पुलिस प्रशासन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई और उन्हें धमकाने का भी प्रयास किया गया। मामले की शिकायत आला अफसरों तक पहुंची है जिस पर जांच शुरू कर दी गई है। करेली इलाके के एक पार्षद ने गठबंधन प्रत्याशी के उम्मीदवार उज्ज्वल रमण सिंह के समर्थन में पिछले दिनों जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान प्रत्याशी खुद वहां मौजूद थे। इसका वीडियो बनाकर पार्षद ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लगाया। हालांकि इस स्टेटस में वीडियो के साथ जो गाना लगाया गया, उसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि गाने के बोल आपत्तिजनक हैं और इसके माध्यम से पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को धमकाने का काम किया जा रहा है। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed