फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   O believers, when the memory of the Martyr of Karbala returns...

Prayagraj News: शहीद-ए-कर्बला की मोमिनों जब याद आती है...

Sat, 27 Jun 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 27 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
O believers, when the memory of the Martyr of Karbala returns...
मीरगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को यौम-ए-आशुरा पर जगह-जगह जुलूस निकाले गए। कड़ी सुरक्षा के बीच ताजिये दफन कराए गए। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी साथ रहा। कई इलाकों में जुलूस के दौरान एहतियातन बिजली आपूर्ति भी बंद रखी गई।
विज्ञापन

मुहर्रम की नौवीं तारीख को सभी इमामबाड़ों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। इन्हें देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे। मीरगंज कस्बे के साथ ही सिंधौली, पैगानगरी, चुरई दलपतपुर, शीशमखेड़ा, मोहम्मद गंज, सिल्लापुर सहित अन्य गांवों में जुलूस निकाला गया। इस दौरान शहीद-ए-कर्बला की मोमिनों जब याद आती है... सहित अन्य नातें व मनकबत गूंजतीं रहीं।
विज्ञापन

वहीं, अति संवेदनशील दुनका में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजियों के जुलूस निकाले गए। इसमें आसपास के अन्य गांवों के ताजिये भी शामिल हुए। रात 8:30 बजे जुलूस सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। धनेटा-शीशगढ़ रोड तीन घंटे बंद रहने से राहगीरों को भी असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला में अकीदत और मातमी माहौल के बीच पारंपरिक ताजियों का जुलूस निकाला गया। इमाम हुसैन की शहादत की याद में नगर के विभिन्न मोहल्लों से ताजिया उठाई गईं। इस दौरान या हुसैन की सदाएं गूंजतीं रहीं। मोहल्ला खेड़ा व मोहल्ला खड़ंजा से आने वाले ताजियों का घंटाघर चौक पर मेल हुआ। देर शाम कर्बला पहुंचकर ताजियों को दफन किया गया।
फरीदपुर में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की। ताजियों को दफन करने के दौरान लोगों ने अमन-चैन, भाईचारे तथा देश की खुशहाली की दुआ मांगी।
हाफिजगंज, रिठौरा, हरहरपुर मटकली, बकैनिया, सनेकपुर समेत क्षेत्र के अन्य गांवों में मुहर्रम के 10वं दिन आशूरा पर अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। जुलूस निकालकर ताजियों को कर्बला पर दफन किया गया।
अलीगंज कस्बे के साथ ही क्षेत्र के गांवों में मातमी माहौल में ताजियों का जुलूस निकाला गया। गैनी, सूदनपुर, रहगावां, कुंडरिया फैजुल्लापुर, राजपुर कलां, चुराह गांव से शुरू हुए ताजिये अलीगंज कस्बा में इकट्ठे हुए। यहां से कर्बला पहुंचकर ताजियों को दफन किया गया। खैलम देहजागीर, अमरोली, मण्डोरे के ताजिये अपने-अपने गांवों के कर्बला पहुंचे।
शीशगढ़ क्षेत्र के मदनापुर, गुलड़िया, मानपुर नगला, बीसलपुर, जाफरपुर, बूची, रतनपुरा सहित अन्य गांवों में पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से ताजिये का जुलूस निकाला गया। मोहल्ला गौड़ी में मेले का आयोजन हुआ।

भुता क्षेत्र में मुहर्रम का त्योहार शुक्रवार को पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कस्बा भुता के साथ ही क्षेत्र के गांव फैजनगर, केसरपुर, डंडिया नवाजीसली में भी जुलूस निकाले गए। फैजनगर में मेले का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed