फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Number of blackbucks increases in the 'City of Confluence

Prayagraj News: संगमनगरी में काले हिरणों की संख्या बढ़ी

Wed, 14 Oct 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 14 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Number of blackbucks increases in the 'City of Confluence
काले हिरण की बढ़ती संख्या चांद खम्भरिया के जंगल में
संगमनगरी में संकटग्रस्त काले हिरणों के संरक्षण की मुहिम अब रंग ला रही है। मेजा के चांद खमरिया स्थित कृष्ण मृग संरक्षित क्षेत्र में काले हिरणों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। वन विभाग ने अप्रैल से अगस्त के बीच यह गणना कराई है।
विज्ञापन

2022 में हुई गणना के अनुसार, इस क्षेत्र में 406 हिरण थे। वर्तमान में इनकी संख्या बढ़कर करीब 508 हो गई है। इस तरह चार सालों में 102 नई पीढ़ी के हिरणों की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर डीएन पांडेय और डिप्टी रेंजर मयंक पटेल ने बताया कि महुली कला, चांद खम्भरिया, इटवा कला, किहुनी कला, पुरवा, कटरा और मोजरा पहाड़ी जैसे क्षेत्रों में हिरणों को देखा गया है। इनके खाने-पीने के लिए पसंदीदा घास उगाई गई है। काला और सफेद नमक का भी इंतजाम किया गया है। पानी पीने के लिए कुछ पक्की तथा कुछ कच्ची बावलियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षित क्षेत्र में इंसानी दखल एक बड़ी चुनौती है। इसके अलावा, संरक्षित क्षेत्र व उसके आसपास कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोग कभी मवेशी चराने तो कभी खेती के काम के लिए आवागमन करते हैं। विशेषज्ञों ने इसे हिरणों के संरक्षण के लिए बड़ी चुनौती माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed