{"_id":"816f26dc894d70b351a02d51e2b74889","slug":"nsui-candidate-for-president-failed-to-equal-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष के बराबर भी वोट नहीं जुटा सके एनएसयूआई प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष के बराबर भी वोट नहीं जुटा सके एनएसयूआई प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 02 Oct 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। पहले विधानसभा, फिर लोकसभा और अब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव। हर जगह कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष निर्वाचित हुई ऋचा सिंह के बराबर भी एनएसयूआई के सभी प्रत्याशी वोट नहीं जुटा सके। यहां तक कि टॉप थ्री में भी किसी को जगह नहीं मिली। अध्यक्ष पद पर तो एनएसयूआई के प्रत्याशी सबसे नीचे पायदान पर रहे। यह हालत तब है, जब क्षेत्र के कांग्रेस विधायक छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोजी एम. जॉन खुद यहां आए और तमाम धुरंधरों ने भी एनएसयूआई प्रत्याशियों के समर्थन में बैठकें कीं।
अध्यक्ष निर्वाचित हुईं ऋचा सिंह को कुल 2253 वोट मिले। वहीं, इसी पद पर चुनाव लड़े एनएसयूआई के आदित्य कुमार को 607 मतों से संतोष करना पड़ा। इस पद पर कुल पांच प्रत्याशी चुनाव लड़े, जिसमें आदित्य पांचवें स्थान पर रहे। वहीं महामंत्री पद के लिए चुनाव लड़े लोकेश त्रिपाठी 761 मत पाकर सात प्रत्याशियों में पांचवें स्थान और सांस्कृति सचिव पद पर लड़े एनएसयूआई के हिमांशु पांडेय 511 वोटों के साथ सात प्रत्याशियों में छठवें स्थान पर रहे।
एनएसयूआई के तीन प्रत्याशी कुल 1879 वोट जुटा सके, जो अध्यक्ष पर पर विजयी प्रत्याशी के मतों से काफी कम है। एनएसयूआई प्रत्याशियों की इस स्थिति ने कांग्रेस को मंथन के लिए मजबूर कर दिया है। विश्वविद्यालय शहर उत्तरी से कांग्रेस विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के क्षेत्र में आता है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोजी एम. जॉन खुद यहां आए और प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विधायक एवं पार्टी प्रवक्ता डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने भी प्रत्याशियों के समर्थन में बैठक की लेकिन सभी कोशिशें नाकाम साबित हुईं और छात्रसंघ चुनाव में पार्टी को तगड़ा झटका खाना पड़ा। कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में भी अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। छात्रसंघ सहित पिछले तमाम चुनावों में लगातार विफल रहने के बाद पंचायत चुनाव पार्टी के लिए अब और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।