फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now you will have to show your ability on the field to get admission through sports quota.

Allahabad University : खेल कोटे से प्रवेश के लिए अब मैदान पर दिखानी होगी काबिलियत, पास करना होगा फिटनेस टेस्ट

Wed, 18 Sep 2024 02:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Sep 2024 02:11 PM IST
सार

खेल कोटा के तहत प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फिटनेस टेस्ट में 50 मीटर स्प्रिंट, स्टैंडिंग ब्राॅड जंप, ओवरहेड बैक थ्रो और एक किलोमीटर रन/वॉक में प्रदर्शन करना होगा। यह परीक्षण इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय (एमसीसी मैदान) पर किया जाएगा और अभ्यर्थियों को उचित खेल ड्रेस में पहुंचना होगा।

विज्ञापन
Now you will have to show your ability on the field to get admission through sports quota.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में अब खेल कोटे के तहत प्रवेश के लिए प्रमाणपत्र के साथ खिलाड़ी का प्रदर्शन भी देखा जाएगा। खेल कोटे से प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता के मद्देनजर इविवि ने यह महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इविवि में शैक्षिक सत्र 2024-25 के तहत खेल कोटे से प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को हर साल की तरह इस बार भी प्रमाणपत्र तो देना ही होगा, साथ ही उन्हें प्रदर्शन करके दिखाना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बदलाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और काउंसलिंग का कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया है।

विज्ञापन

खेल कोटा के तहत प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फिटनेस टेस्ट में 50 मीटर स्प्रिंट, स्टैंडिंग ब्राॅड जंप, ओवरहेड बैक थ्रो और एक किलोमीटर रन/वॉक में प्रदर्शन करना होगा। यह परीक्षण इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय (एमसीसी मैदान) पर किया जाएगा और अभ्यर्थियों को उचित खेल ड्रेस में पहुंचना होगा।

विज्ञापन


काउंसलिंग की तिथि निर्धारित

इविवि प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार बीएएलएलबी पांच वर्षीय, बीएफए, बीपीए और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के स्नातक पाठ्यक्रमों में खेल कोटे के तहत प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 18 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक काउंसिलिंग होगी। बीए की काउंसलिंग 20 एवं 21 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इविवि के इस निर्णय से खेल कोटे से होने वाली प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका बहुत कम रह जाएगी। पिछले साल सत्यापन के दौरान फर्जी खेल प्रमाणपत्र से प्रवेश के मामले सामने आए थे, जिसकी वजह से इस बार फिजिकल टेस्ट का प्रावधान भी किया गया है।

इविवि में यूजी के कई पाठ्यक्रमों के कटऑफ जारी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक में दाखिले के लिए मंगलवार को कई पाठ्यक्रमों के नए कटऑफ जारी किए गए। बीकॉम में अनारक्षित वर्ग का न्यूनतम कटऑफ 354 और एससी वर्ग का 216 अंक है। अभ्यर्थी 19 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। बीएससी गणित में ओबीसी का कटऑफ 345 है और प्रवेश 19 एवं 20 सितंबर को होगा। बीपीए में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 438 अंक है। प्रवेश 22 सितंबर तक होंगे। बीबीए-एमबीए पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 415, ओबीसी का 362 और एससी 308 अंक है। प्रवेश 19 सितंबर तक होंगे। बीसीए में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 406, ओबीसी 335, ईडब्ल्यूएस में 349, एससी का 255 है। अभ्यर्थी 18 सितंबर से प्रवेश ले सकते हैं।

जगत तारन, एसपीएम, एडीसी में सभी को प्रवेश
 

इविवि के संघटक इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज और श्याम प्रसाद मुखर्जी (एसपीएम) डिग्री कॉलेज ने स्नातक प्रवेश के लिए सभी अभ्यर्थियों बुला लिया है। स्नातक में दाखिले के लिए अभ्यर्थी न मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रवेश के लिए सभी छात्राओं को बुलाया गया है। वहीं, एडीसी में 18 सितंबर को बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश के लिए सीयूईटी में शामिल सभी अभ्यर्थियों और एसपीएम डिग्री कॉलेज में भी बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश के लिए गैर सीयूईटी सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed