फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now wait for Eid, market buzzing

अब ईद का इंतजार, गुलजार हुआ बाजार

Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Now wait for Eid, market buzzing
ईद के करीब आते ही रोशनबाग बाजार में चहर पहल बढ़ गई हैं। रविवार को खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जुमातुलविदा के साथ ही अब लोग ईद की तैयारियों में मशगूल हैं। जैसे-जैसे 29 वीं शब करीब आ रही है, फिजा में ईद की खुशियां घुलने लगी है। ईद की दस्तक के साथ मस्जिदों और घरों में ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। रोशनबाग, चौक, नूरुल्लाह रोड, कटरा, करेली सहित शहर के तमाम बाजारों में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। लोग देर रात तक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। अशरा-ए-नजात के पूरा होने में चंद रोज ही बचे हैं  इसीलिए इबादतगाहों में ज्यादा से ज्यादा कुरान की तिलावत जारी है।
विज्ञापन


शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी कहते हैं, अलविदा रमजान के रुखसत का पैगाम है। माहे रमजान में की गई इबादत से खुश होकर अल्लाह ने ईद की खुशियां इनायत की हैं। 29 रोजे को शबेकद्र की खास इबादत होगी।  शिया जामा मस्जिद, चक के इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा कहते हैं, माहे रमजान के बाकी बचे दिनों में रोजेदार खुदा की बारगाह में कुरान पाक की तिलावत करें। 
विज्ञापन


वहीं घरों में भी ईद की तैयारियों में महिलाएं जुट गई हैं। ड्राइंग रूम को नया लुक देने, स्पेशल डिशेज आदि के लिए खरीदारी हो चुकी है। ईदी में तोहफे भी खरीदे गए हैं। बक्शी बाजार की रजिया अरशद कहती हैं, अल्लाह का करम है, जो हमें रमजान में इबादत के साथ ही खुशियां हासिल हुई हैं। ईद पर कई तरह की सेवइयां बनाई जाएंगी। नमकीन के साथ चाट, पकौड़ी भी बनेगी। छोटों को देने के लिए ईदी के पैकेट भी तैयार किए गए हैं। जीटीबी नगर की कहकशां अंजुम कहती हैं, ईद के मौके पर कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहती। बच्चों से लेकर परिवार का हर शख्स खुश रहे। इसके लिए खास तैयारी की है। करेली की शब्बो कलाम कहती हैं, साल के ग्यारह महीने हमें इस मौके का इंतजार रहता है। तैयारियां तकरीबन पूरी हैं लेकिन यह सिलसिला तो चांद रात तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजा इफ्तार में जुटे रोजेदार
इलाहाबाद विकास मंच की ओर से नखासकोहना स्थित यादगार हुसैनी इंटरमीडिएट कालेज में रविवार को रोजा इफ्तार हुआ। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष बद्री चौरसिया, संयोजक एहतेशाम सूफी सहित बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed