{"_id":"577974304f1c1b6c117f9ab7","slug":"now-wait-for-eid-market-buzzing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ईद का इंतजार, गुलजार हुआ बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ईद का इंतजार, गुलजार हुआ बाजार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
ईद के करीब आते ही रोशनबाग बाजार में चहर पहल बढ़ गई हैं। रविवार को खरीदारी करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुमातुलविदा के साथ ही अब लोग ईद की तैयारियों में मशगूल हैं। जैसे-जैसे 29 वीं शब करीब आ रही है, फिजा में ईद की खुशियां घुलने लगी है। ईद की दस्तक के साथ मस्जिदों और घरों में ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। रोशनबाग, चौक, नूरुल्लाह रोड, कटरा, करेली सहित शहर के तमाम बाजारों में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। लोग देर रात तक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। अशरा-ए-नजात के पूरा होने में चंद रोज ही बचे हैं इसीलिए इबादतगाहों में ज्यादा से ज्यादा कुरान की तिलावत जारी है।
शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी कहते हैं, अलविदा रमजान के रुखसत का पैगाम है। माहे रमजान में की गई इबादत से खुश होकर अल्लाह ने ईद की खुशियां इनायत की हैं। 29 रोजे को शबेकद्र की खास इबादत होगी। शिया जामा मस्जिद, चक के इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा कहते हैं, माहे रमजान के बाकी बचे दिनों में रोजेदार खुदा की बारगाह में कुरान पाक की तिलावत करें।
वहीं घरों में भी ईद की तैयारियों में महिलाएं जुट गई हैं। ड्राइंग रूम को नया लुक देने, स्पेशल डिशेज आदि के लिए खरीदारी हो चुकी है। ईदी में तोहफे भी खरीदे गए हैं। बक्शी बाजार की रजिया अरशद कहती हैं, अल्लाह का करम है, जो हमें रमजान में इबादत के साथ ही खुशियां हासिल हुई हैं। ईद पर कई तरह की सेवइयां बनाई जाएंगी। नमकीन के साथ चाट, पकौड़ी भी बनेगी। छोटों को देने के लिए ईदी के पैकेट भी तैयार किए गए हैं। जीटीबी नगर की कहकशां अंजुम कहती हैं, ईद के मौके पर कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहती। बच्चों से लेकर परिवार का हर शख्स खुश रहे। इसके लिए खास तैयारी की है। करेली की शब्बो कलाम कहती हैं, साल के ग्यारह महीने हमें इस मौके का इंतजार रहता है। तैयारियां तकरीबन पूरी हैं लेकिन यह सिलसिला तो चांद रात तक चलेगा।
विज्ञापन
रोजा इफ्तार में जुटे रोजेदार
इलाहाबाद विकास मंच की ओर से नखासकोहना स्थित यादगार हुसैनी इंटरमीडिएट कालेज में रविवार को रोजा इफ्तार हुआ। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष बद्री चौरसिया, संयोजक एहतेशाम सूफी सहित बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे।