फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now travel on general ticket in eight pairs of trains including Nauchandi

नौचंदी एक्सप्रेस समेत आठ जोड़ी ट्रेनों में अब करें जनरल टिकट से सफर

Sat, 11 Dec 2021 10:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Now travel on general ticket in eight pairs of trains including Nauchandi
नौचंदी समेत आठ जोड़ी ट्रेनों में जनरल टिकट से शुरू हुआ सफर
विज्ञापन

20 माह बाद जनरल टिकट मिलने से यात्रियों को हुई राहत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज संगम से चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस समेत आठ जोड़ी ट्रेनों के सामान्य श्रेणी के कोच में जनरल टिकट लेकर सफर किया जा सकता है। यह व्यवस्था उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने लागू कर दी है। इसके लिए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट के लिए दो काउंटर भी खोले गए हैं। 20 माह के बाद यह सुविधा बहाल होने से यात्रियों को खासी राहत मिली है।

प्रयागराज संगम से जनरल टिकट लेकर अब मेरठ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, बस्ती जाने वाली मनवार संगम एक्सप्रेस, लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, फैजाबाद पैसेंजर और जौनपुर जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों में यात्री सफर कर सकेंगे। स्टेशन प्रबंधक अवधेश मणि पाठक ने बताया कि उक्त ट्रेनों के साथ ही यह सुविधा प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस एवं प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस में भी बहाल हुई है। हालांकि, संभावित कोहरे की वजह से उक्त तीनों ट्रेनें वर्तमान समय निरस्त चल रही हैं। अगर इनका संचालन शुरू होता है तो उसके सामान्य कोच में यात्री जनरल टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। बता दें कि कोरोना की वजह से इन सभी ट्रेनों के जनरल कोच में सफर के लिए यात्रियों को रिजर्वेशन करवाना पड़ रहा था, लेकिन अब एक-एक करके कई ट्रेनों के सामान्य कोच में बिना आरक्षण सफर की सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed