फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now the name of Iron man in politics

अब लौह पुरुष के नाम पर सियासत

Tue, 30 Oct 2018 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Tue, 30 Oct 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Now the name of Iron man in politics
sardar patel
भाजपा और सपा के बीच अब लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे देश के पहले उपप्रधानमंत्री को अपनाने में दोनों दलों में होड़ लगी हुई है। भाजपा की ओर से जहां रन फार यूनिटी का आयोजन होगा। वहीं, सपा की ओर से समारोह आयोजित किया जाएगा। सांसद नागेंद्र सिंह पटेल की अगुवाई में होने वाले कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने के भी दावे किए जा रहे हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को ‘एकता की दौड़’ का आयोजन किया जाएगा। शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी में अलग-अलग दौड़ का आयोजन होगा। इसकी अगुवाई स्वयं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। वहीं दूसरी ओर पटेलों को जोड़ने के लिए सपा की ओर से भी इस बार बड़े आयोजन की घोषणा की गई है। सपा की ओर से पूरे प्रदेश में पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजन होंगे। वहीं यहां बड़े आयोजन की घोषणा की गई है। फूलपुर संसदीय क्षेत्र में पटेलों की प्रभावी संख्या है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और सांसद नागेंद्र सिंह पटेल के निर्देशन में होने वाले इस समारोह की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। केपी कम्युनिटी में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए पूरे शहर में पोस्टर, बैनर आदि लगाए गए हैं। पार्टी प्रवक्ता दान बहादुर मधुर का कहना है कि देश के पहले उप मुख्यमंत्री का जन्मदिन हर वर्ष मनाया जाता है। इस साल अधिक कार्यकर्ता जुटेंगे। इसलिए केपी कम्युनिटी में आयोजन होगा।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव यूथब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद की अनुमति से जिलाध्यक्ष डॉ.अच्छे लाल यादव ने जिला इकाई का विस्तार किया। डॉ.गुलाम मुस्तबा उर्फ  लाल मियां महासचिव बनाए गए हैं। सर्वेश पांडेय, रवि सिंह सचिव बनाए गए हैं। कोरांव विधान सभा का अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार द्विवेदी को मनोनीत किया है। पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर योगेश यादव, नाटे चौधरी, अजीत यादव, डॉ.हूर फातिमा, सहबाज हक, डॉ.धर्मेंद्र, सर्वेश पांडेय, रवि सिंह, रिजवान, मनीष पाल, आकाश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
स्वास्थ्य मंत्री दें इस्तीफा
0 सपा की प्रदेश प्रवक्ता ऋचा सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह से इस्तीफे की मांग की है। ऋचा का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग में भ्रष्टाचार की बात खुद मानी है। इसका इलाज करने में वह सक्षम नहीं हैं। कहना है कि वह एक बाबू पर कार्रवाई तो दूर तबादला तक नहीं करा सकते। स्वास्थ्य मंत्री का यह बयान उनकी अपनी सरकार में लाचारी को दिखाती है। इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देनी चाहिए। ऋचा ने डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर भी सरकार और स्वास्थ्य मंत्री को घेरा।

000
हिंदुओं और मुसलमानों को बांट रही भाजपा
0 सपा जिला कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक में आबिद रजा खां का स्वागत किया गया। इस मौके पर आबिद का कहना था कि भाजपा हिंदुओं और मुसलमानों को बांटने की राजनीति कर रही है। इस सरकार में मुस्लिम ही नहीं, अनुसूचित वर्ग वर्ग के लोग, युवा, व्यापारी सभी परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। बैठक में जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, योगेंद्र चंद्र यादव, किताब अली, सै.मोहम्मद अस्करी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed