फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now the hat-tilak does not work

अब टोपी-तिलक देखकर नहीं होता काम

Sun, 18 Jun 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 18 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
Now the hat-tilak does not work
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री और योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इलाहाबाद प्रवास के दौरान शनिवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पहले की सरकारें टोपी और तिलक देखकर काम करती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार के साथ प्रदेश की योगी सरकार भी ‘सबका साथ सबका विकास’ नारे पर काम कर रही है। इस सरकार में जाति और धर्म नहीं देखा जा रहा है।
विज्ञापन


सदर तहसील के बमरौली गांव के प्राइमरी स्कूल में सरकारी आवासीय पट्टा वितरण समारोह में सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि यहां जाति और धर्म के आधार पर आवंटन नहीं हुआ है। समाज में कमजोर व्यक्ति को सरकार द्वारा सहायता उपलब्ध कराने का यह प्रयास है। यहां उन्होंने कुल 43 लाभार्थियों को सरकारी आवासीय पट्टा का लाभ दिया। कार्यक्रम का संचालन सदर तहसील के रामकृष्ण मिश्र ने किया। इसके पूर्व झलवा स्थित पार्टी कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री ने जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान 311 लोगों ने मंत्री को तमाम विषयों के प्रार्थना पत्र दिए।
विज्ञापन


इसमें मुख्य रूप से यूनानी मेडिकल कालेज में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिजली, पानी, सड़क, सीवर लाइन, ड्रग लाइसेंस आवेदन, पुलिस की ज्यादती आदि से जुड़े आवेदन रहे। उन्होंने पुरामुफ्ती के पास भारत हास्पिटल का उद्घाटन भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि शहर पश्चिमी में 1200 लोगों का सर्वे करवाकर प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करवाया गया है। यहां मौजूद अफसरों ने बताया कि पहली किश्त में 40 हजार रुपये सीधे जनधन के खाते में आ गए हैं। कहा कि अगले वर्ष 800 लोगों को छत देने का प्रयास किया गया जाएगा। इस अवसर पर अनिल सिंह, पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह, पार्षद विजय कुमार, राजू राय, प्रेम नारायण केसरवानी, दिनेश तिवारी, अनिल केसरवानी, चंद्रमा यादव, कमलेश कुमार, अलका त्रिपाठी, गिरधारी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed