फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now the elderly will not feel lonely, apart from the care center, a park will also be built

प्रयागराज : अब अकेला महसूस नहीं करेंगे बुजुर्ग, केयर सेंटर के अलावा पार्क भी बनेगा

Fri, 02 Jun 2023 03:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 03:31 PM IST
सार

आजाद पार्क के जिमखाना क्लब को सीनियर सिटीजन केयर सेंटर में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है। स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले इस काम के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि, अभी प्रशासन की अनुमति मिलनी बाकी है। ऐसे में विकल्प के तौर पर दूसरी जगह भी देखी जा रही है।

विज्ञापन
Now the elderly will not feel lonely, apart from the care center, a park will also be built
old age home - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के सीनियर सिटीजन अब अकेला महसूस नहीं करेंगे। उनके लिए चंद्रशेखर आजाद पार्क में केयर सेंटर के साथ कालिंदीपुरम में पार्क भी बनाया जाएगा। इसमें जॉगिंग ट्रैक, ओपन एयर जिम, हाल समेत अनेक सुविधाएं होंगी। पार्क में बच्चों संग जाने वाले बुजुर्गों के लिए भी अलग स्थान होगा, जिसमें झूले भी होंगे। वहीं, केयर सेंटर में उनके इलाज की भी सुविधा होगी। इन दोनों योजनाओं पर साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


आजाद पार्क के जिमखाना क्लब को सीनियर सिटीजन केयर सेंटर में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है। स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले इस काम के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि, अभी प्रशासन की अनुमति मिलनी बाकी है। ऐसे में विकल्प के तौर पर दूसरी जगह भी देखी जा रही है।
विज्ञापन


केयर सेंटर में बुजुर्गों की देखभाल की पूरी व्यवस्था होगी। इलाज के साथ मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए थेरेपी के साथ कई अन्य सुविधाएं भी होंगी। इस सेंटर के निर्माण पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा कालिंदीपुरम में 10500 वर्गमीटर के दायरे में फैले सीनियर सिटीजन पार्क का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसमें काइट फ्लाइंग मैदान होगा। यह पतंग के आकार का होगा। अलग से चिल्ड्रेन पार्क होगा, जिसमें बुजुर्ग बच्चों के संग आ सकेंगे। ओपन एयर जिम, सीनियर सिटीजन फोरम समेत कई अन्य सुविधाएं भी होंगी। नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि पार्क के निर्माण पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। उनका कहना है कि दोनों ही योजनाओं पर जल्द काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed