{"_id":"6561dd7010863ac4e1069a08","slug":"now-subedarganj-dehradun-express-will-stop-at-jhinjhak-station-also-passengers-will-get-convenience-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway : अब झींझक स्टेशन पर भी रुकेगी सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway : अब झींझक स्टेशन पर भी रुकेगी सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
Sat, 25 Nov 2023 05:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 Nov 2023 05:11 PM IST
सार
सूबेदारगंज से रात नौ बजे रवाना होने के बाद ट्रेन फतेहपुर रात 10:08-10:10 बजे, कानपुर 11:15-11:20 बजे एवं झींझक रात 11:52-11:54 बजे पहुंच जाएगी। इसके देहरादून पहुंचने का समय पहले की तरह दोपहर 12:20 बजे रहेगा।
विज्ञापन
सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सूबेदारगंज स्टेशन से देहरादून जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव अब झींझक स्टेशन पर भी होगी। 29 नवंबर से झींझक स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव शुरू हो जाएगा। गाड़ी संख्या 14113 सूबेदारगंज-देहरादून का झींझक में दो मिनट का ठहराव होगा। सूबेदारगंज से रात नौ बजे रवाना होने के बाद ट्रेन फतेहपुर रात 10:08-10:10 बजे, कानपुर 11:15-11:20 बजे एवं झींझक रात 11:52-11:54 बजे पहुंच जाएगी। इसके देहरादून पहुंचने का समय पहले की तरह दोपहर 12:20 बजे रहेगा।
विज्ञापन
इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 14114 देहरादून से दोपहर 1:25 बजे चलेगी जो रात 1:48-1:50 बजे झींझक, रात 3:05-3:10 बजे कानपुर, सुबह 4:00-4:02 बजे फतेहपुर एवं 5:55 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। वापसी में देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव झींझक में 30 नवंबर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन