फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now six lane road will be built till Door Darshan intersection instead of Mumfordganj police post.

Prayagraj : अब मम्फोर्डगंज पुलिस चौकी की जगह दूर दर्शन चौराहे तक बनेगी सिक्स लेन रोड

Wed, 27 Dec 2023 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 01:33 PM IST
सार

उम्मीद है कि जल्द ही इसे मंजूरी मिल जाएगी। इसमें मलाक तिराहे से पुल की तरफ जाने वाली सर्विस लेन को साढ़े सात की जगह अब 13 मीटर चौड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन
Now six lane road will be built till Door Darshan intersection instead of Mumfordganj police post.
गंगा पर बन रहा रेलवे पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ 2025 की परियोजना के तहत बेली से मलाक हर-हर तक गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन पुल के दोनों तरफ की सड़क के विस्तारीकरण की योजना बनाई गई है। इसका प्रस्ताव मिनिस्ट्री ऑफ रोड एंड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे (मोर्थ) ने शासन को भेज दिया है।

विज्ञापन


उम्मीद है कि जल्द ही इसे मंजूरी मिल जाएगी। इसमें मलाक तिराहे से पुल की तरफ जाने वाली सर्विस लेन को साढ़े सात की जगह अब 13 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे लखनऊ की तरफ आने वाले वाहनों को पुल पर चढ़ने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। वहीं बेली की तरफ मम्फोर्डगंज पुलिस चौकी की जगह, अब सड़क को दूरदर्शन कार्यालय तक सिक्स लेन बनाई जाएगी।
विज्ञापन


इससे सड़क की लंबाई करीब 350 मीटर और बढ़ जाएगी। हालांकि रोड बनाने के इस प्रस्ताव से किसी भी निजी भवन व अन्य इमारत को ध्वस्त करने की नौबत नहीं आएगी। इन दोनों नए प्रस्ताव के कारण मलाक तिराहे की तरफ 3 से 4 व बेली की तरफ 4 से 5 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। माना जा रहा है कि शासन जल्द ही इन प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सिक्स लेन पुल का काम महाकुंभ 2025 से पहले पूरा होना है। 1948 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। खासतौर से महाकुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस पुल की कुल लंबाई दोनों तरफ की सड़क को मिलाकर 9.9 किलोमीटर है। अभी तक पुल का 55 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

आबादी वाले क्षेत्र में साउंड बैरियर लगाने की तैयारी

बक्सी बांध रेलवे पुल की तर्ज पर लोगों को ध्वनि प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए पुल के आबादी वाले हिस्से में साउंड बैरियर लगाने पर विचार-विमर्श हो रहा है। बेली की तरफ पुल के आसपास करीब 700 मीटर तक घनी आबादी है। ऐसे में पुल के इस 700 मीटर के हिस्से में साउंड बैरियर लगाया जाएगा। यह बैरियर पुल के दोनों तरफ लगाए जाएंगे, ताकि सिक्स लेन पुल पर तेज गति से चल रहे वाहनों की आवाज लोगों के घरों तक न पहुंचे। वहीं बेली के तरफ के हिस्से को छोड़ दें, तो बाकी का भाग खुले में है। इससे ध्वनि प्रदूषण की समस्या नहीं खड़ी हो सकेगी। जल्द ही इसका भी प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी है।


सिक्स लेन पुल के दोनों तरफ की सड़क के विस्तारीकरण को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा पुल के आबादी वाले हिस्से में साउंड बैरियर लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। - नुसरत खान, परियोजना प्रबंधक, मोर्थ, प्रयागराज। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed