फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now selling cigarettes or gutkha in the train will land you in jail, Railways has started a massive campaign

Railway : अब ट्रेन में सिगरेट या गुटखा बेचा तो जेल, रेलवे ने शुरू किया महाअभियान

Wed, 11 Mar 2026 11:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Mar 2026 11:53 AM IST
सार

ट्रेनों में चोरी-छिपे सिगरेट, गुटखा या शराब बेचने वालों पर नकेल कसने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड के सख्त निर्देश के बाद सभी जोन में सघन चेकिंग अभियान छेड़ दिया गया है।

विज्ञापन
Now selling cigarettes or gutkha in the train will land you in jail, Railways has started a massive campaign
फोटो35कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।संवाद

विस्तार

ट्रेनों में चोरी-छिपे सिगरेट, गुटखा या शराब बेचने वालों पर नकेल कसने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड के सख्त निर्देश के बाद सभी जोन में सघन चेकिंग अभियान छेड़ दिया गया है। पकड़े जाने पर न केवल भारी जुर्माना लगेगा बल्कि जेल की हवा भी खानी होगी।

विज्ञापन


बोर्ड के निदेशक (इनवायरमेंट एंड हाउसकीपिंग मैनेजमेंट) लव शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों में अवैध सामग्री की बिक्री पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। इसके बाद मंगलवार को मैकेनिकल, कॉमर्शियल और आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने कोच, पैंट्री कार और वेंडिंग यूनिट्स का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अगर कोई ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ, लिनेन स्टाफ या पैंट्री कार का कर्मचारी इन गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसकी नौकरी तत्काल जाएगी। संबंधित वेंडर एजेंसी को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा और आपराधिक मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के फीडबैक पर गिरेगी गाज

प्रयागराज मंडल के सीनियर डीएससी विजय प्रकाश पंडित के अनुसार अब केवल बाहरी वेंडरों पर ही नहीं बल्कि ट्रेन के भीतर तैनात आधिकारिक कर्मचारियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। इसमें यात्रियों से फीडबैक लिया जाएगा। यदि किसी यात्री ने शिकायत की कि उसे सिगरेट या तंबाकू बेचने का ऑफर दिया गया है तो बिना देरी किए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ अवैध वेंडरों को पकड़ा भी गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed