फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now Prayagraj Express will run from Subedarganj, the junction will become alien

एनसीआर रेलवे का बड़ा फैसला :अब सूबेदारगंज स्टेशन से चलेगी प्रयागराज एक्सप्रेस, बीकानेर एक्सप्रेस भी होगी पराई

Thu, 29 Aug 2024 11:35 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, अमर उजाला प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 11:35 AM IST
सार

Prayagraj Express: प्रयागराज के लोगों की मनपसंद ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से करने की तैयारी चल रही है। प्रयागराज के लोगों के लिए यह वीआईपी ट्रेन है। अगले वर्ष 10 जनवरी से इसको डेढ़ माह के लिए सूबेदारगंज शिफ्ट किया जाएगा। यह निर्णय महाकुंभ के मद्देनजर लिया गया है। 

विज्ञापन
Now Prayagraj Express will run from Subedarganj, the junction will become alien
प्रयागराज एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

40 वर्ष पूर्व शुरू की गई वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस के लिए प्रयागराज जंक्शन पराया होने जा रहा है। अगले वर्ष दस जनवरी से इस ट्रेन का संचालन प्रयागराज की जगह सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से होगा। इतना ही नहीं प्रयागराज-बीकोनर (लालगढ़ ) एक्सप्रेस भी सूबेदारगंज स्टेशन से संचालित होगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम की ओर से पत्र भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस अभी 50 दिन के लिए ही सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन शिफ्ट की जा रही है। दोनों ट्रेनें शिफ्ट करने की वजह महाकुंभ मेला बताया जा रहा है। अभी रेलवे बोर्ड ने जो पत्र जारी किया है उसमें इन दोनों ट्रेनों का संचालन 10 जनवरी से 28 फरवरी तक सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से होगा। 16 जुलाई 1984 से शुरू हुई प्रयागराज एक्सप्रेस के संचालन के बाद यह पहला मौका होगा जब यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन की बजाय सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से चलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली जाने वाले तमाम वीआईपी लोग प्रयागराज एक्सप्रेस से ही सफर करना पसंद करते हैं। ऐसे में महाकुंभ के दौरान ट्रेन के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से चलने की वजह से दूर दराज से आने वाले लोगों को दिक्कत हो सकती है। क्योंकि प्रयागराज जंक्शन के मुकाबले सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कनेक्टिविटी ज्यादा बेहतर नहीं है।

बीते कुंभ मेले की बात करें तो प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन प्रयागराज जंक्शन से ही होता रहा। तब इसका सूबेदारगंज में स्नान पर्व के मौके पर ठहराव किया गया, लेकिन इस बार रेलवे प्रशासन पूरी ट्रेन ही सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट कर रहा है।

विज्ञापन

सूबेदारगंज में कई ट्रेनें की जा चुकी हैं शिफ्ट

शहर के अन्य रेलवे स्टेशनों के मुकाबले प्रयागराज जंक्शन पहुंचना ज्यादा आसान है, लेकिन बीते कुछ समय से प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली तमाम ट्रेनें सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन शिफ्ट की जा चुकीं हैं। इसमें उधमपुर सुपरफास्ट, संगम एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, कानपुर मेमू, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमू आदि ट्रेनें प्रमुख रूप से शामिल हैं। अब इसी कड़ी में प्रयागराज एक्सप्रेस और बीकानेर एक्सप्रेस भी सूबेदारगंज से ही लगातार 50 दिन संचालित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed