फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now live monitoring of the police stations of the district

Live Surveillance :  जिले के थानों की अब लाइव निगरानी, लगाए जाएंगे आईटीएमएस के एचडी कैमरे

Sat, 30 Jul 2022 09:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 09:43 AM IST
सार

थानों में सीसीटीवी कैमरे पहले से ही लगे हैं। लेकिन अभी इनकी लाइव निगरानी की व्यवस्था नहीं है। ज्यादातर थानों में जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनका डीवीआर व मॉनिटर प्रभारी कक्ष में ही रहता है। हालांकि इनकी रिकॉर्डिंग जरूरत पड़ने पर ही देखी जा सकती है।

विज्ञापन
Now live monitoring of the police stations of the district
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

थानों में होने वाली मनमानी पर अब जल्द ही ब्रेक लगेगा। यहां आने व जाने वालों से लेकर थानों की एक-एक गतिविधियों की 24 घंटे निगरानी होगी। यह संभव हो सकेगा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के उन हाई डेफिनिशन कैमरों से, जिन्हें जल्द ही जनपद के प्रत्येक थाने के बाहर इंस्टाल किया जाएगा। इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और कुंभ से पहले थानों की लाइव निगरानी शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन



थानों में सीसीटीवी कैमरे पहले से ही लगे हैं। लेकिन अभी इनकी लाइव निगरानी की व्यवस्था नहीं है। ज्यादातर थानों में जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनका डीवीआर व मॉनिटर प्रभारी कक्ष में ही रहता है। हालांकि इनकी रिकॉर्डिंग जरूरत पड़ने पर ही देखी जा सकती है। नियंत्रण संबंधित थाने के पुलिसकर्मियों के पास ही होने की वजह से कई बार सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के भी आरोप लगते हैं।
विज्ञापन



इसी को देखते हुए अब थानों की गतिविधियों की लाइव निगरानी की योजना बनाई गई है। इसके लिए थानों के बाहर आईटीएमएस के एचडी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे सीधे आईट्रिपलसी से कनेक्ट होंगे, जिससे इनसे मिलने वाली लाइव फीड पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। इससे थानों में आने-जाने वालों की भी जानकारी मिल सकेगी। कई बार थानों के घेराव या हंगामे जैसी स्थिति भी बनती है, उस दशा में भी लाइव हाल जानकार फोर्स की व्यवस्था की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Now live monitoring of the police stations of the district
सीसीटीवी - फोटो : demo

600 कैमरों के लिए भेजा गया प्रस्ताव
आला पुलिस अफसरों का कहना है कि कुंभ के मद्देनजर जिले में 600 और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। वर्तमान में पूरे जिले में सिटी सर्विलांस सिस्टम के तहत 1200 कैमरे अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए हैं। यह सभी कैमरे आईट्रिपलसी से कनेक्ट हैं। इनका इस्तेमाल ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए किया जाता है।


सर्विलांस सिस्टम को और पुख्ता करने के लिए ही जिले में 600 और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना बनाई गई है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार कैमरे थानों के बाहर या आसपास भी लगवाए जाएंगे। - डॉ. राकेश सिंह, आईजी रेंज प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed