{"_id":"686ed365c8b9496f8607bcb6","slug":"now-hearing-in-pcs-j-2022-case-will-be-held-on-august-6-allahabad-news-c-3-ald1022-665985-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पीसीएस-जे 2022 मामले में अब छह अगस्त को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पीसीएस-जे 2022 मामले में अब छह अगस्त को होगी सुनवाई
Thu, 10 Jul 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पीसीएस-जे 2022 की मुख्य परीक्षा विवाद मामले में बुधवार को पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर की अध्यक्षता वाले न्यायिक आयोग की रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लिया। कोर्ट ने सीलबंद रिपोर्ट को खोला और अवलोकन किया। साथ ही सभी पक्षों को प्रारंभिक रिपोर्ट कार्यालय से प्राप्त करने और तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। अगली सुनवाई के लिए छह अगस्त की तारीख लगाई है। न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता व न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की खंडपीठ याची श्रवण पांडेय की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रही है। श्रवण पांडेय ने याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन
