फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now go to Delhi from Prayagraj, then go in AC coach

एक्सक्लूसिवः अब प्रयागराज से दिल्ली जाना है तो एसी कोच में जाइए

Mon, 02 Sep 2019 12:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो राहुल शर्मा, प्रयागराज।
राहुल शर्मा, प्रयागराज। Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now go to Delhi from Prayagraj, then go in AC coach
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
अब दिल्ली जाना है तो एसी का ही विकल्प चुनना पड़ेगा। दिल्ली की राह में 13 सितंबर से स्लीपर श्रेणी की 800 बर्थ कम हो जाएंगी। रेलवे 12 सितंबर से दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को बंद कर रहा है। इसके अलावा प्रयागराज एक्सप्रेस से भी स्लीपर श्रेणी का एक कोच हटाया जा रहा है। दुरंतो के बंद होने से स्लीपर में दिल्ली जाने वाले यात्रियों के समक्ष प्रयागराज एक्सप्रेस का ही विकल्प रह गया है और इसमें भी स्लीपर श्रेणी में पहले के मुकाबले प्रतीक्षा सूची और बढ़ गई है, जबकि हमसफर में सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन


वर्तमान समय में हमसफर और दुरंतो का संचालन सप्ताह में तीन-तीन दिन ही होता है। हमसफर एक्सप्रेस में जहां सभी कोच एसी थर्ड श्रेणी के हैं, वहीं दुरंतो में स्लीपर के नौ, थर्ड एसी के पांच, एसी टू के दो एवं एसी फर्स्ट का एक कोच है। साथ ही 13 सितंबर से ही प्रयागराज एक्सप्रेस से रेलवे स्लीपर श्रेणी का एक कोच हटाने जा रहा है। इस तरह से 13 सितंबर से दिल्ली के लिए दुरंतो और प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी की कुल 800 बर्थ कम हो जाएंगी। इन 800 बर्थ की भरपाई एनसीआर प्रशासन कैसे करेगा, इसका जवाब रेलवे अफसरों के पास नहीं है। उधर, दुरंतो के स्थान पर हमसफर प्रतिदिन तो चलेगी, लेकिन उसमें सिर्फ थर्ड एसी श्रेणी के ही कोच हैं। इसके अलावा यात्रियों को उसमें फ्लेक्सी फेयर भी देना होगा। बता दें कि उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की ओर से नौ मई को 2019 को ही एलान किया गया था कि दिल्ली जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस सिर्फ 12 सितंबर तक ही चलेगी। इसके बाद हमसफर एक्सप्रेस को 13 सितंबर से हर रोज चलाया जाएगा। हमसफर एक्सप्रेस तीन दिन आनंद विहार और चार दिन नई दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन


एसी की 1824 बर्थ, स्लीपर की सिर्फ 800
13 सितंबर को हो रहे बदलाव के बाद दिल्ली जाने के लिए प्रयागराज और हमसफर एक्सप्रेस में एसी की सभी श्रेणियों में यात्रियों को जहां 1824 सीटें मिलेंगी, वहीं स्लीपर की 800 बर्थ ही रेलवे उपलब्ध करा रहा है। ये 800 बर्थ प्रयागराज एक्सप्रेस में ही मिलेंगी, जिनके लिए प्रतीक्षा सूची अभी से ही बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड से फ्लेक्सी फेयर हटाने का एनसीआर को नहीं मिला जवाब
दुरंतो बंद होने के बाद हमसफर नियमित रूप से चलेगी। इसमें फ्लेक्सी फेयर को हटाने को लेकर जीएम एनसीआर रेलवे बोर्ड को पत्र भेज चुके हैं, लेकिन अभी बोर्ड की ओर से कोई निर्देश नहीं आया है। इस बीच फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने भी रेलमंत्री को पत्र लिखकर हमसफर एक्सप्रेस से फ्लेक्सी फेयर हटाने की मांग की है।

प्रयागराज में 13 के बाद प्रतीक्षा श्रेणी, हमसफर में खाली हैं सैकड़ों बर्थ
प्रयागराज एक्सप्रेस में 13 सितंबर के बाद तमाम तिथियों में स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची हो गई है, जबकि हमसफर एक्सप्रेस का किराया ज्यादा होने के चलते उसमें अब भी सैकड़ों की संख्या में बर्थ उपलब्ध है। 13 सितंबर को हमसफर एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 879, 14 को 899, 15 को 656, 16 को 932, 17 को 903 एवं 18 सितंबर को 938 बर्थ रविवार की शाम सात बजे तक उपलब्ध थी।

स्लीपर के यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ
दुरंतो एक्सप्रेस बंद होने का सबसे ज्यादा असर स्लीपर के यात्रियों पर ही पड़ा है। क्योंकि इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी की 720 बर्थ हैं। वहीं दूसरी ओर हमसफर एक्सप्रेस की बात करें तो उसमें थर्ड एसी श्रेणी की 1296 बर्थ हैं। फ्लेक्सी फेयर होने की वजह से हमसफर का न्यूनतम किराया 1115 एवं अधिकतम 1625 रुपये है। ऐसे में स्लीपर के जो यात्री दुरंतो में अब तक सफर के दौरान न्यूनतम 415 एवं अधिकतम 605 रुपये देते थे, उन्हें मजबूरी में हमसफर एक्सप्रेस का ही सहारा लेना पड़ेगा। यूं तो प्रयागराज एक्सप्रेस में भी स्लीपर का विकल्प है लेकिन, उसमें अमूमन लंबी प्रतीक्षा ही रहती है। दुरंतो एक्सप्रेस बंद होने के बाद प्रयागराज एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची का ग्राफ बढ़ रहा है।

दुरंतो एक्सप्रेस का किराया
क्लास किराया कुल बर्थ
स्लीपर 415-605 720
थर्ड एसी 1130-1550 360
एसी टू 1580-2320 156
एसी फर्स्ट 2680 24
हमसफर एक्सप्रेस का किराया
थर्ड एसी 1115-1625 1296
प्रयागराज एक्सप्रेस का किराया
स्लीपर 2360 880
थर्ड एसी 990 288
एसी टू 1400 208
एसी फर्स्ट 24 2360
यात्रियों को 13 सितंबर से दिल्ली के लिए जंक्शन से शुरू होने वाली दो नियमित ट्रेन मिल जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधि और जीएम एनसीआर ने हमसफर से फ्लेक्सी फेयर हटाने के लिए रेलवे बोर्ड से पत्राचार किया है। उम्मीद है कुछ सकारात्मक परिणाम मिलेगा। - अमिताभ, डीआरएम, इलाहाबाद मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed