फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now every nook and corner will be under surveillance, nine flying-static squads in every district

लोकसभा चुनाव : अब चप्पे-चप्पे पर होगी नजर, हर विस क्षेत्र में नौ-नौ फ्लाइंग-स्टैटिक स्क्वॉड

Mon, 29 Apr 2024 04:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 04:46 PM IST
सार

चुनाव में अवैध धन व अन्य अवांछित चीजों के इस्तेमाल को रोकने के लिए आचार संहिता लागू होने के साथ ही 36-36 एफएसटी व एसएसटी सक्रिय कर दिए गए थे। ये टीमें शिफ्टवार 24 घंटे शहर में भ्रमणशील रहकर चुनाव में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कार्यशील रहीं।

विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के साथ ही सोमवार से जिले में सरगर्मी तेज हो जाएगी। इसे देखते हुए पुलिस विभाग ने भी कमर कस ली है। तैयारी की गई है कि अब चुनाव के मद्देनजर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। जिले में अब 36 की जगह 108-108 एफएसटी(फ्लाइंग सर्विलांस टीम)-एसएसटी(स्टैटिक सर्विलांस टीम) दौड़ेंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शिफ्टवार कुल नौ-नौ दस्ते काम करेंगे।

विज्ञापन


चुनाव में अवैध धन व अन्य अवांछित चीजों के इस्तेमाल को रोकने के लिए आचार संहिता लागू होने के साथ ही 36-36 एफएसटी व एसएसटी सक्रिय कर दिए गए थे। ये टीमें शिफ्टवार 24 घंटे शहर में भ्रमणशील रहकर चुनाव में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कार्यशील रहीं। अब 29 अप्रैल से नामांकन शुरू होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज होने की संभावना है। इसे देखते हुए ही अब निगरानी और बढ़ाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि अब एफएसटी व एसएसटी की 72-72 टीमें बढ़ाई जाएंगी। इसके बाद कुल दोनों प्रकार के कुल 108-108 दस्ते पूरे जनपद में सक्रिय कर दिए जाएंगे। चुनाव में किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोकने का काम यह टीमें करेंगी। अफसरों ने बताया कि सोमवार से यह टीमें सक्रिय हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है उड़नदस्तों का काम

1-आचार संहिता उल्लंघन से संबंधी सभी शिकायतों का निस्तारण।
2-चुनाव प्रभावित करने के लिए शराब, शस्त्र, आयुध व नकदी के लेनदेन की शिकायतें।
3- अराजकतत्वों का मतदाताओं को डराने-धमकाने की शिकायतें।
4-उम्मीदवार या पार्टी के चुनावी खर्च संबंधी शिकायतें आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed