फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   now direct flight from prayagraj to bhubaneshwar

प्रयागराज से अब भुवनेश्वर के लिए भी सीधी उड़ान

Mon, 13 Apr 2020 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
now direct flight from prayagraj to bhubaneshwar
कोरोना संक्रमण के बीच निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज वासियों को एक राहत भरी खबर दी है। इंडिगो ने प्रयागराज से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट चलाने का ऐलान किया है। एक जुलाई से यह सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा इंडिगो ने प्रयागराज से देहरादून, इंदौर और भोपाल के लिए शुरू होने वाली सीधी फ्लाइट की भी संशोधित समय सारणी जारी की है। इन तीनों ही फ्लाइट का संचालन पिछले माह होना था। लेकिन लॉक डाउन की वजह से इसका संचालन शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन

पीएम मोदी की उड़ान योजना के तहत प्रयागराज भुवनेश्वर फ्लाइट की घोषणा दो वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन इसका संचालन निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा अब शुरू किया जा रहा। इंडिगो ने इसकी समय सारणी जारी कर दी है। यह विमान एक जुलाई से शुरू होगा। प्रयागराज से सुबह 9:30 बजे उड़ान भरने के बाद 2 घंटे में यानी कि 11:30 बजे यह फ्लाइट भुवनेश्वर पहुंच जाएगी। वापसी में वहां से 11:50 बजे चलकर यहां दिन में 2:05 पर फ्लाइट यहां आएगी। इंडिगो ने प्रयागराज भुवनेश्वर फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसके अलावा पिछले माह प्रयागराज से शुरू होने वाली भोपाल, देहरादून और इंदौर की सीधी फ्लाइट की संशोधित समय सारणी भी इंडिगो ने जारी की है। अब इन तीनों शहरों के लिए सीधी साइट का संचालन एक जून 2020 से शुरू होगा। इन तीनों शहरों के लिए भी इंडिगो ने बुकिंग शुरू कर दी है। भुवनेश्वर, भोपाल, इंदौर और देहरादून की फ्लाइट शुरू होने के बाद प्रयागराज का देश के 11 प्रमुख महानगरों से सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान समय प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई ,कोलकाता ,पुणे, रायपुर ,गोरखपुर और बंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा है। इन सभी का संचालन इंडिगो द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली के लिए एयर इंडिया की भी एक सीधी उड़ान है। लॉक डाउन की वजह से यह सभी उड़ाने अभी बंद है। समय सारणी 6 ई7941 प्रयागराज भुवनेश्वर सुबह 9:30 - 11:30 बजे 6 ई 7942 भुवनेश्वर प्रयागराज सुबह 11:50- 2:05 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed