प्रयागराज : अब बेसहारा और कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए खुला केक बैंक
हर्ष दुबे को दो माह पहले एडीजी प्रेम प्रकाश ने एक दिन के लिए एडीजी बनाया था। इस अवसर पर कैंसर पीड़ित और बेसहारा बच्चों को उपहार भी दिए गए। इसके बाद प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल के कैंसर वार्ड में एक पांच वर्षीय कैंसर पीड़ित बच्चे का बर्थडे भी मनाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजसेवी पंकज रिजवानी की पहल पर देश का पहला नि:शुल्क केक बैंक स्थापित किया गया है। यह केक बैंक उन मासूम बच्चों के चेहरे पर रौनक लाएगा, जो बच्चे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, या फिर बेसहारा होंगे। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर पंकज रिजवानी की पहल पर खुले सेवक राम हेल्पिंग केक बैंक का उद्घाटन कैंसर रोगी हर्ष दुबे ने किया।
हर्ष दुबे को दो माह पहले एडीजी प्रेम प्रकाश ने एक दिन के लिए एडीजी बनाया था। इस अवसर पर कैंसर पीड़ित और बेसहारा बच्चों को उपहार भी दिए गए। इसके बाद प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल के कैंसर वार्ड में एक पांच वर्षीय कैंसर पीड़ित बच्चे का बर्थडे भी मनाया गया।
संस्थापक पंकज रिजवानी कहते हैं, यह बैंक पिता की याद में खोला गया है। सेवक राम मेरे पिता का नाम है और जब वह जीवित थे तो उन्होंने हमेशा कहा, जरूरतमंदों और कैंसर रोगी की सबसे पहले मदद करनी चाहिए। केक बैंक में बारह वर्ष तक के कैंसर पीड़ित और जरूरतमंद बच्चों को उनके जन्मदिन पर नि:शुल्क केक मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए शहर की कई जगहों पर पोस्टर भी लगाए गए हैं, साथ ही फोन नंबर भी जारी किया गया है।
पद्मश्री डॉक्टर बी पॉल की मौजूदगी में कैंसर वार्ड में ही बच्चे का बर्थडे मनाया गया। उन्होंने ने पंकज रिजवानी की पहल को सराहा। कहा, इस पहल की जितनी भी तारीफ की जाए, कम है।